रिपोर्ट—-आशुतोष तिवारी
प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव निवासी लालता प्रसाद मिश्रा 62 शनिवार की सुबह करीब 11 बजे घर से साइकिल से शेखपुर बाजार जा रहे थे। वह अभी अपने घर से 1 किलोमीटर दूर पहुंचे ही थे कि अचानक झाड़ियों से निकला सांप उनकी साइकिल के पिछले चक्के में लपेट लिया जब निगाह सांप पर पड़ी तो वह हड़बड़ा गए ओर इसी बीच सांप उनके पैरों से लिपट गया। जिससे वह साइकिल लेकर गिर पड़े, थोड़ी देर बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब सांप से लिपटे हुए लालता पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगे।

शोर सुनकर ग्रामीण व लालता के परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांप के बंधन से उन्हें मुक्त कराकर सांप और साइकिल को वहीं छोड़ इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने बताया कि आप कि सांप के भय से हृदय गति रुक जाने के कारण उनकी मौत हुई । मौत की खबर सुनते ही सदनों में रोना पीटना मच गया ।