Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News: मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्टीकरण का दिया निर्देश

जनवाद टाइम्स 25 November 2020
IMG-20201125-WA0030
Share News
       

संवाददाता गुलाब चंद्र गौतम

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय द्वारा दिनांक 24 नवम्बर को पूर्वान्ह 10.20 बजे विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार अजय कुमार पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति द्विवेदी, सहायकअभियन्ता लघु सिंचाई विक्रमाजीत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रताप सिंह, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन वन्दना सिंह एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक केके शुक्ला अनुपस्थित पाये गये।
इसी प्रकार विकास भवन के औचक निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में पंचायती राज विभाग डीपीसी शिव अवस्थी व प्रवीण शुक्ल एवं वरिष्ठ सहायक दिवाकर सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शशि प्रकाश शुक्ल, कनिष्ठ सहायक मो0 अशरफ खां, एपीओ मनरेगा कल्पना, अल्पसंख्यक विभाग के क0आ0 उमेश चन्द्र व प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, कै0 अजय कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ सहायक मो0 सलीम, कृषि विभाग के कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार सिंह, मत्स्य पालक विभाग के म0वि0अ0 नीलम भारतीय, कार्यक्रम विभाग के प्र0स0 एनएन सिंह व राम खेलावन पटेल, पशुपालन विभाग के अ0स0अ0 सुरेश प्रसाद, स0क0स0, उर्दू अनुवादक गजाला अंजुम, आर0ई0डी0 विभाग के प्र0स0 अशोक कुमार द्विवेदी, व0स0 संजीव कुमार गुप्ता व मो0 रजी, चतुर्थ कर्मी राम बहादुर सिंह एवं पिछड़ा वर्ग विभाग सहायक लेखाकर जिज्ञासा चौरसिया व चतुर्थ कर्मी सुरेश सिंह अनुपस्थित पाये गये है। औचक निरीक्षण के दौरान दुग्ध विभाग कार्यालय में ताला बन्द पाया गया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अपनी सीट पर उपस्थित नहीं पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन स्थित कार्यालय में अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया और यह भी कहा कि सन्तोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की दशा में अनुपस्थित दिवसों का वेतन देय नही होगा।

Post navigation

Previous: Meeeut News : सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने चलाया मास्क के लिए विशेष अभियान।
Next: Etawah News: एसएसपी ने थाना चकरनगर के सौंदर्यीकरण एवं मंदिर के जीर्णोद्धार का उद्घाटन किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.