Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

राजापाकर, वैशाली।
पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, राजापाकर परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने की, जबकि संचालन शिक्षक राजेश कुमार एवं मो. इफ्तिखार आलम ने संयुक्त रूप से किया।

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमडीएम बीआरपी नवल किशोर एवं लेखापाल राजेश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नवपदस्थापित एमडीएम बीआरपी परवेज आलम एवं लेखापाल राशिद अहमद का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने दोनों पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को विद्यालय और शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।

प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष वकील राय ने लेखापाल राजेश कुमार सिंह के व्यक्तित्व और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे मृदुभाषी, सरल एवं उच्च व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने हमेशा विषम परिस्थितियों में भी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया तथा कठिन से कठिन कार्यों का सहजता से निष्पादन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्थानांतरित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

ज्ञात हो कि लेखापाल राजेश कुमार सिंह का स्थानांतरण चेहराकलां प्रखंड तथा एमडीएम बीआरपी नवल किशोर का स्थानांतरण सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में हुआ है।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार, राज वीरेंद्र राय, रविंद्र राय, अर्जुन कुमार, प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उत्पलकांत, उपाध्यक्ष राणा अभय कुमार, प्रमोद कुमार सहनी, राजकुमार राय, अजय कुमार, शत्रुघ्न राम, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार, नंदेश कुमार, अरविंद कुमार, केशव नारायण राय सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
Next: बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.