Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

ओबीसी-एसटी छात्रों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी की कोचिंग सुविधा

जनवाद टाइम्स 5 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20200505-WA0011

 

मनोज कुमार राजौरिया : समाज कल्याण विभाग द्वारा आईएएस और पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की सुविधा अब अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को भी मिलेगी। सोमवार को समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव धीरज कुमार की ओर से इस बाबत आदेश जारी किया गया है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग द्वारा दिल्ली स्थित उत्कृष्ट कोटि के कोचिंग केन्द्रों के जरिये आईएएस और पीसीएस की मुख्य परीक्षा के पहले प्रशिक्षण योजना का लाभ विगत 13 मार्च 2008 के एक शासनादेश के जरिये अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रदान किया जा रहा है। अभी तक अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा था।
राज्य सरकार द्वारा विचार के उपरांत योजना का विस्तार करते हुए इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग  और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को भी आच्छादित करने का निर्णय लिया गया है। विभाग द्वारा संचालित 7 परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों में से दो केन्द्रों छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ और आदर्श परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र अलीगंज लखनऊ में अन्य पिछड़े वर्ग के लिए सीटें पहले से ही आरक्षित हैं। बाकी 5 विभागीय कोचिंग केन्द्रों में भी राज्य सरकार की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए सीटें निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है।

 

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Covid- 19 latest updates UP : कोरोना के 121 नए मामले आए सामने, यूपी में अब 2766 हुई मरीजों की संख्या, अब तक 50 कि मौत
Next: हास्य व्यंग : बड़े दिनों के बाद मिली है ये मधुशाला

 

राशिफल

News Archive

बेतिया में बिहार दिवस पर फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता
  • Latest News
  • Sports

Bihar News: बिहार दिवस 2026 पर बेतिया में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
गोपालगंज में भाकपा माले का युद्ध विरोधी मार्च
  • Breaking News
  • Bihar
  • National
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गोपालगंज में भाकपा(माले) सम्मेलन में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध विरोधी मार्च

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
बेतिया में बिहार दिवस पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बेतिया में छायाचित्र प्रदर्शनी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की तस्वीरें बनी आकर्षण का केन्द्र

जनवाद टाइम्स 24 March 2026
भगत सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम वैशाली
  • Latest News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 24 March 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार दिवस 2026 पर बेतिया में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • Bihar News: गोपालगंज में भाकपा(माले) सम्मेलन में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध विरोधी मार्च
  • Bihar News: बेतिया में छायाचित्र प्रदर्शनी में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की तस्वीरें बनी आकर्षण का केन्द्र
  • Bihar News: वैशाली में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम
  • UP News: अम्बेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में झटका मशीन लगाने की तैयारी से जान का खतरा बढ़ा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d