Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

NEET 2020: कोविड-19 में 15 लाख छात्रों के भविष्य का सवाल

जनवाद टाइम्स 13 September 2020
IMG-20200913-WA0000
Share News
       

महेंद्र बाबू । कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) के मद्देनजर कड़े ऐहतियात के बीच आज यानि रविवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET 2020) का आयोजन होगा, जिसमें 15 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. एनटीए ने सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिये परीक्षा केंद्रों की संख्या को मूल योजना के तहत 2546 केंद्रों से बढ़ाकर 3843 केंद्र कर दिया है, वहीं प्रत्येक कमरे में उम्मीदवारों की संख्या को पूर्व निर्धारित संख्या 24 से घटाकर 12 कर दिया गया है.

राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (NEET) कलम एवं पेपर पर आधारित परीक्षा है, जबकि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस ऐसी नहीं थी .

कोरोना वायरस के प्रसार के कारण नीट को दो बार पहले टाला जा चुका है. मूल रूप से यह परीक्षा 3 मई को होनी थी और फिर बाद में इसे 26 जुलाई के लिये आगे बढ़ा दिया गया था . अब यह परीक्षा 13 सितंबर को निर्धारित है. नीट परीक्षा के लिये 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है.

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ” परीक्षा हाल के बाद सामाजिक दूरी बनाये रखना सुनिश्चित करने के लिये प्रवेश और निकास की अलग व्यवस्था की योजना बनाई गई है . परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार करने वाले छात्रों के लिये सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए कतार में खड़ा रहने के लिये पर्याप्त व्यवस्था की गई है. ” अधिकारी ने बताया कि उम्मीदावारों के मागदर्शन के लिये परामर्श जारी किये गए हैं जिसमें उपयुक्त सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिये ‘क्या करें’ और ‘क्या नहीं करें’ के बारे में जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा, ” हमने स्थानीय स्तर पर छात्रों के आने-जाने में मदद के संदर्भ में राज्य सरकारों को को भी लिखा है ताकि छात्र समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें . ”

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : जिले में आज 115 नए मरीजो की कोरोना रिपोर्ट आयी पोजिटिव, 57 हुये स्वस्थ, 1 की मृत्यु
Next: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केसरी नाथ जी के कर कमलों द्वारा कविता संग्रह चम्पा फूल लोकार्पित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.