Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 1050 एनसीसी कैडेट्स ने किया सामूहिक योगाभ्यास

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0124
Share News
       

संवाददाता: विशाल बाबू

इटावा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा के तत्वावधान में जनपद इटावा एवं औरैया के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित विषय “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में लगभग 1050 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।

बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अखिलेश चंद्र मिश्रा ने कैडेट्स को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। कैडेट्स ने अनुशासन एवं समर्पण के साथ योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्रालय के योग संगम अभियान-2026 के अंतर्गत एनसीसी अधिकारियों, पीआई स्टाफ एवं कैडेट्स द्वारा पंजीकरण भी कराया गया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल), एनसीसी अधिकारी, प्रशिक्षण स्टाफ तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समापन पर कैडेट्स ने “करो योग, रहो निरोग” का संकल्प लेते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Post navigation

Previous: Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Next: Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.