Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

बहुजन समाज सेवा संगठन (BS-3) के बैनर तले राष्ट्रीय सेमिनार संगोष्ठी तथा प्रतिभा सम्मान समारोह

जनवाद टाइम्स 22 August 2022
बहुजन समाज सेवा संगठन(BS-3) के बैनर तले राष्ट्रीय सेमिनार संगोष्ठी तथा प्रतिभा सम्मान समारोह
Share News
       

अंबेडकर नगर समाचार । बहुजन समाज सेवा संगठन (BS-3) के बैनर तले राष्ट्रीय सेमिनार संगोष्ठी तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ। फतेह मोहम्मद मेमोरियल इण्टर कालेज की छात्रा शेफ़ा नूर को प्रथम स्थान मिलने पर साइकिल मेडल व प्रशस्तिपत्र मोमेंटो प्रदान कर किया गया सम्मानित।

बहुजन समाज सेवा संगठन(BS-3) के बैनर तले राष्ट्रीय सेमिनार संगोष्ठी तथा प्रतिभा सम्मान समारोह

बहुजन समाज सेवा संगठन (BS-3) के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा राष्ट्रीय सेमिनार/संगोष्ठी तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अकबरपुर मयूर रिज़ार्ट में मुख्य अतिथि तथा वक्ताओं द्वारा दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसका संचालन डॉ.संगीता ने अपने मधुर आवाज़ मे किया।

बहुजन समाज सेवा संगठन(BS-3) के बैनर तले राष्ट्रीय सेमिनार संगोष्ठी तथा प्रतिभा सम्मान समारोह

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप मे पधारे डॉ. लक्ष्मण यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाजसुधारक किसी एक विशेष जाति के लिए नहीं बल्कि हर पिछड़े शोषित कमज़ोर मज़लूमों के लिए लड़ाई लड़े हैं ।

बहुजन समाज सेवा संगठन(BS-3) के बैनर तले राष्ट्रीय सेमिनार संगोष्ठी तथा प्रतिभा सम्मान समारोह

उन्होंने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन के 65 सालों में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, औद्योगिक, संवैधानिक आदि क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया उन्होंने कई ऐसे काम किए, जिन्हें आज भी हिंदुस्तान याद रखता है।

बहुजन समाज सेवा संगठन(BS-3) के बैनर तले राष्ट्रीय सेमिनार संगोष्ठी तथा प्रतिभा सम्मान समारोह

उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को अपनी तरफ खींचते हुए कहा कि आपको एक वक्त का खाना भले ही कम खाना पड़े लेकिन शिक्षा के लिए स्कूल ज़रूर जाना है । शिक्षा से ही आप अम्बेडकर और सावित्री बाई फूले के नक्शे कदम पर चल सकते हैं। दूसरे वक्त प्रो.हंसराज सुमन ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत में दलितों और पिछड़ों वर्ग के मसीहा के रूप मे देखा जाता है । प्रो.सुमन ने कहा कि उन्होंने संविधान को तैयार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बहुजन समाज सेवा संगठन(BS-3) के बैनर तले राष्ट्रीय सेमिनार संगोष्ठी तथा प्रतिभा सम्मान समारोह

नेशनल दस्तक के प्रधान संपादक शम्भू कुमार सिंह मौजूदा हालात को सामने रखते हुए कहा कि आज संविधान में हेराफेरी की की जा रही गरीबों मज़लूमों के दायित्वों को छीना जा रहा है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक त्रिभुवन दत्त ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिन्हें बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है । वह अर्थशास्त्री राजनेता और समाज सुधारक है उन्होंने दलित समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी जिन्हें अछूत माना जाता था । उन्हें अभी भी देश के कुछ हिस्सों में अछूत माना जाता है। भारत के संविधान की एक प्रमुख वास्तुकार अंबेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों को लिए भी खूब लड़ाई लड़ी है ।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा हर मुश्किल में शिक्षा हासिल कर के अपने हक के लिए लडाई लड़ेंगें उसके बाद हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के मेधावियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था ।

जिसमें फतेह मोहम्मद मेमोरियल इण्टर कालेज की छात्रा शेफा नूर को माइनारिटी में पहला स्थान प्राप्त होने पर विधायक त्रिभुवन दत्त ने साइकिल मेडल व प्रशस्तिपत्र मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया ।

इसके अलावा ज़ेया नूर नवनीत मौर्या तसनीम फातमा को मेडल व प्रशस्तिपत्र मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया उक्त मौके पर टाण्डा विधायक राम मूर्ति वर्मा सपा नेता अजीत यादव प्रधानाचार्य मोहम्मद तौफ़ीक़ अन्सारी के अलावा बहुजन समाज सेवा के सभी पदाधिकारी तथा विद्यार्थियों के साथ अभिभावक मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: साढ़े चार साल सोये रहे अब आई याद तो कार्यकाल खत्म होने से 2 माह पहले पार्षदों को बांटे टैबलेट
Next: जनपद प्रतापगढ विकास खण्ड मान्धाता के ग्राम सभा सराय भीमसेन में बनी गौ रक्षा का सच

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.