Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

साढ़े चार साल सोये रहे अब आई याद तो कार्यकाल खत्म होने से 2 माह पहले पार्षदों को बांटे टैबलेट

जनवाद टाइम्स 21 August 2022
डिजिटल इंडिया या सरकारी धन की बर्बादी
Share News
       

प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

आगरा नगर निगम की ओर से डिजिटलाइजेशन के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने से मात्र 2 महीने पहले उन्हें टेबलेट दिए गए हैं। सवाल पर मेयर नवीन जैन का कहना है कि साढ़े चार साल जनसेवा में पार्षदों ने अपने मोबाइल घिसे भी तो हैं।

डिजिटल इंडिया या सरकारी धन की बर्बादी

बता दें की आगरा नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से तमाम योजनाओं और अन्य मदों के नाम पर काफी धन की बर्बादी के मामले सामने आते रहे हैं। हरियाली के नाम पर डिवाइडरों पर पेड़ लगाने और रख रखाव के नाम पर करोड़ों, जगह-जगह गमले लगाने, खंभों पर एलईडी लाइट, चौराहों पर एलईडी, चौराहों के नाम बदलने, पार्षदों को आकर्षक टूर पर भेजने जैसे सैकड़ों मामलों के नाम पर करोड़ों रुपए की बर्बादी हो चुकी है।

शनिवार को आगरा नगर निगम के द्वारा 100 निर्वाचित, 10 नॉमिनेटेड पार्षद, 9 विधायक और तीन सांसदों को टैबलेट दिए गए। मेयर नवीन जैन के अनुसार नगर निगम को पेपरलेस करने के उद्देश्य से यह टैबलेट दिए गए हैं।

नगर निगम अब ऑनलाइन काम ही कर रहा है। सभी अधिकारियों को अब डिजिटल हस्ताक्षर की सुविधा दी गयी है। टैबलेट के माध्यम से पार्षद जनता के कामों को डिजिटल तरीके से करवा पाएंगे।

दो महीने का बचा है कार्यकाल

पार्षदों का कार्यकाल मात्र 2 महीने का बचा है। इसके बाद भी उन्हें महंगे टेबलेट दिए जाने पर मेयर नवीन जैन ने कहा की यह जरूरी नहीं है कि यह पार्षद इस बार ही रहें, अगली बार भी पार्षद निर्वाचित होकर दोबारा आ सकते हैं। जो नहीं निर्वाचित हो पाएंगे, वो समाजसेवा तो तब भी करते रहेंगे। साढ़े चार साल में उन्होंने अपने कितने मोबाइल जनता की सेवा में घिस दिए हैं।

Post navigation

Previous: जनपद प्रतापगढ में डॉ भीम राव अम्बेडकर डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ उद्दघाटन
Next: बहुजन समाज सेवा संगठन (BS-3) के बैनर तले राष्ट्रीय सेमिनार संगोष्ठी तथा प्रतिभा सम्मान समारोह

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.