Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

हाजीपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 31 January 2026
हाजीपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित
Share News
       

Bihar News: जिला विधिज्ञ संघ भवन, हाजीपुर स्थित पुस्तकालय सभागार में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और मानव जीवन की रक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार दिवाकर ने की, जबकि संचालन भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी (किसान मोर्चा) अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने किया।

हाजीपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि भारत सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में देशभर में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 21 लाख से अधिक लोग घायल हुए, जबकि करीब 8 लाख लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे अधिक संख्या 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की है। भारत सरकार एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के आंकड़े को 50 प्रतिशत से कम करने का प्रयास कर रही है।
अध्यक्षीय संबोधन में अधिवक्ता राज कुमार दिवाकर ने कहा कि सड़क पर पैदल चलने के लिए दाईं ओर और वाहन चलाने के लिए बाईं ओर चलने का नियम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह नागरिकों को यातायात नियमों के पालन की जिम्मेदारी का एहसास कराता है। यदि लोग वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, ट्रैफिक लाइट एवं संकेतों का पालन करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं और ओवरटेकिंग के दौरान सावधानी बरतें, तो वे न केवल दूसरों बल्कि अपने जीवन की भी सुरक्षा कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता सीताराम सहनी, अमित कुमार तिवारी, गिरधारी पंडित, पंकज कुमार, हरेंद्र ठाकुर, सोनू कुमार भारती, रंजन, विनय कुमार झा, उत्तम कुमार माथुर, शैलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत अपने विचार व्यक्त किए और मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

Post navigation

Previous: राजापाकर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: राजापाकर में पंचायत समिति बैठक के बाद विधायक महेंद्र राम का जनता दरबार, कई समस्याओं का समाधान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.