Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: हरिहरपुर वैशाली में मशरूम उत्पादक विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

जनवाद टाइम्स 18 February 2026
Bihar News: हरिहरपुर वैशाली में मशरूम उत्पादक विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
स्थान: हरिहरपुर / वैशाली

कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर वैशाली के परिसर में मशरूम उत्पादक विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

Bihar News: हरिहरपुर वैशाली में मशरूम उत्पादक विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

उद्घाटन सत्र में टीसीए ढोली के अध्यक्ष डॉ. पी.पी. सिंह, प्रक्षेत्र प्रमुख पूसा के डॉ. विपिन कुमार, बीआरसी गोरौल के प्रभारी डॉ. एस.के. ठाकुर, सहायक प्रोफेसर (उद्यान) डॉ. अनीश पांडा, सहायक नियंत्रक डी.ओ.ई.ई अमित कुमार तथा वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन वैज्ञानिक (गृह विज्ञान) डॉ. कविता वर्मा द्वारा किया जा रहा है।

Bihar News: हरिहरपुर वैशाली में मशरूम उत्पादक विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन से संबंधित तकनीकी कौशल एवं व्यावसायिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, ताकि वे पर्यावरण-अनुकूल और लाभकारी उद्यम स्थापित कर सकें।

Bihar News: हरिहरपुर वैशाली में मशरूम उत्पादक विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, पोषण सुरक्षा बढ़ाना तथा कृषि अपशिष्ट जैसे धान का पुआल, भूसा और आरा-चूरा आदि के उपयोग से आय सृजन के लिए प्रेरित करना है।

प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक, सब्सट्रेट तैयारी, स्टेरिलाइजेशन, स्पॉनिंग, तापमान-आर्द्रता-वेंटिलेशन प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, कटाई उपरांत प्रबंधन, ग्रेडिंग, सफाई, शेल्फ-लाइफ बढ़ाने और भंडारण पर सैद्धांतिक व प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी।

मूल्य संवर्धन सत्र के तहत मशरूम पाउडर, सूप मिक्स, अचार, पापड़, नगेट्स, बिस्किट और पास्ता जैसे उत्पाद बनाने के साथ लागत-लाभ विश्लेषण, विपणन, ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह पहल ग्रामीण समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण और सालभर आय के अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इशिता सिंह, ऋचा श्रीवास्तव, रवि कुमार, रमाकांत, रवि रंजन, सोनू, दीपक कुमार और मोहित का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Bihar News: नारायणपुर गांव में पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का आयोजन
Next: नंदनगढ़ स्तूप और अशोक स्तंभ पर जापानी बौद्ध भिक्षुओं ने दी श्रद्धांजलि, किया ध्यान और मंत्रोच्चार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.