Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

नंदनगढ़ स्तूप और अशोक स्तंभ पर जापानी बौद्ध भिक्षुओं ने दी श्रद्धांजलि, किया ध्यान और मंत्रोच्चार

जनवाद टाइम्स 18 February 2026
नंदनगढ़ स्तूप और अशोक स्तंभ पर जापानी बौद्ध भिक्षुओं ने दी श्रद्धांजलि, किया ध्यान और मंत्रोच्चार
Share News
       

संवाददाता: मोहन सिंह
स्थान: बेतिया / पश्चिमी चंपारण

पश्चिमी चंपारण में स्थित ऐतिहासिक नंदनगढ़ स्तूप और अशोक स्तंभ पर उस समय आध्यात्मिक वातावरण बन गया, जब जापान से आए 15 बौद्ध भिक्षु-भिक्षुणियों के दल ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भिक्षुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और ध्यान साधना की।

नंदनगढ़ स्तूप और अशोक स्तंभ पर जापानी बौद्ध भिक्षुओं ने दी श्रद्धांजलि, किया ध्यान और मंत्रोच्चार

दल ने सबसे पहले नंदनगढ़ स्तूप परिसर में प्रवेश कर इसे भगवान बुद्ध की पावन धरोहर मानते हुए साष्टांग दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद सभी ने स्तूप की परिक्रमा की और अपने साथ लाई गई बुद्ध प्रतिमा स्थापित कर लगभग डेढ़ घंटे तक जापानी भाषा में मंत्रोच्चार और ध्यान किया। इससे पूरा परिसर आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत हो उठा।

भिक्षु मॉन्क वैचो कुकाई ने द्विभाषीय एलबर्ट डैविड के माध्यम से बताया कि वे शाक्यमुनि बुद्ध के अनुयायी हैं और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जापान की संस्कृति और जीवनशैली में बौद्ध सिद्धांतों की गहरी छाप है। भारत को बुद्ध की जन्मभूमि बताते हुए यहां आकर विशेष आत्मिक शांति मिलने की बात कही।

एक अन्य भिक्षु सिलीरेन ने बताया कि उनका दल बोधगया और वैशाली की यात्रा करते हुए नंदनगढ़ पहुंचा है। यहां पूजा के बाद उन्हें गहरा आत्मसंतोष प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जापान में बुद्ध के प्रति अपार श्रद्धा है और लोग उन्हें जीवन का मार्गदर्शक मानते हैं।

नंदनगढ़ में पूजा-अर्चना के बाद भिक्षुओं का दल अशोक स्तंभ पहुंचा और वहां भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत वे अपने अगले पड़ाव कुशीनगर के लिए रवाना हो गए, जहां बुद्ध से जुड़ी पवित्र स्थली पर ध्यान साधना करेंगे।

जापानी भिक्षुओं की इस यात्रा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बुद्ध की शिक्षाएं सीमाओं से परे हैं और विश्व के विभिन्न देशों को आध्यात्मिक सूत्र में जोड़ती

Post navigation

Previous: Bihar News: हरिहरपुर वैशाली में मशरूम उत्पादक विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Next: BiharNews: VB G RAM G योजना के तहत जल संसाधन विभाग की योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026
20260418_165618
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
IMG-20260417-WA0151
  • Etawah

Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
  • Etawah

इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
  • इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश
  • Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.