अम्बेडकर नगर न्यूज भाजपाइयों द्वारा अन्न महोत्सव के तहत जलालपुर नगर एवं मंडलों में किया गया कार्यक्रम आयोजित

IMG-20220413-WA0028
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर जिले के तहसील जलालपुर क्षेत्र मे भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पार्टी के स्थापना दिवस से लगातार चलाए जा रहे हैं।

IMG 20220413 WA0029

कार्यक्रम के क्रम में अन्न महोत्सव के अवसर पर जलालपुर नगर के पलटू साहब के हाता में स्थित कोटे पर कोटेदार अन्नू लाल के कोटे पर मुख्य अतिथि के रूप में विकास तिवारी पूर्व जिला मंत्री के मौजूदगी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को राशन वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला मंत्री विकास तिवारी ने कहा कि पहले राशन डीलर गरीबों को मिलने वाला राशन खा जाते थे गरीबो से कह देते थे कि राशन मिला नही अब किसी की हिम्मत नहीं कि गरीब को मिलने वाला एक भी किलो राशन खा जाये । भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति में बैठा अंतिम व्यक्ति भूखा ना सोए इसकी चिंता हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को है इसी परिपेक्ष में आज अन्न महोत्सव के अंतर्गत सभी राशन की दुकानों पर फ्री राशन दिए जा रहे हैं और आपको बता दें इस सरकार में गरीबों को राशन मिल रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा बना है

अम्बेडकर नगर न्यूज भाजपाइयों द्वारा अन्न महोत्सव के तहत जलालपुर नगर एवं मंडलों में किया गया कार्यक्रम आयोजितइस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, सुशील अग्रवाल, आसाराम , भाजपा नगर मंत्री रोशन सोनकर, विकास निषाद आईटी प्रभारी, विपिन पांडे सोशल मीडिया, शिव कुमार सोनी, दिलीप यादव कार्यालय प्रभारी, विनोद मौर्या, सोनू गॉड नगर अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, आशीष सोनी पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष, शैलेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। वहीं अंबरपुर मंडल में भी अन्न महोत्सव के अवसर पर अंबरपुर कोटे पर कोटेदार राम जयसवाल जी के कोटे पर राशन वितरण मंडल अध्यक्ष रवि सिंह के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित। पूर्व विधायक सुभाष राय के द्वारा लाभार्थियों को राशन वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में महामंत्री चंद्रमणि द्विवेदी ,राजेश पांडे, प्राणपति ,राधिका ग्राम प्रधान मुन्नी देवी जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Trending News