Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

आगरा मण्डलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न 

जनवाद टाइम्स 20 July 2022
meeting of the divisional development works was completed in the commissioner's auditorium.
Share News
       

प्रताप सिंह आजाद की रिपोर्ट

बैठक के दौरान मण्डलायुक्त महोदय ने मण्डल में संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न विभागों में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।

meeting of the divisional development works was completed in the commissioner's auditorium.

बैठक में आयुक्त महोदय ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को लम्बित/अवशेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समय एवं गुणवत्तपूर्ण ढंग से पूर्ण करने एवं विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय पूर्ण करने एवं चल रही योजनाओं, सर्वे, अभियान आदि में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिये।

उन्होंने अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रामीण आवास, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, पोषण व संचारी रोग अभियान, बेसिक शिक्षा के ऑपरेशन कायाकल्प के तहत् कराये गये कार्यों को मानक एवं गुणवत्ता सहित प्रभावी रणनीति बनाकर पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जाने की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त महोदय ने आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के लम्बित मामलों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

आयुक्त महोदय ने विभिन्न विभागों के विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मथुरा की प्रगति ठीक न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। बैठक में मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन, आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, पशुपालन, संचारी रोग, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य्य सुरक्षा योजना, विद्युत विभाग से सम्बन्धित मामले, राजस्व वसूली इत्यादि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अटल आवास योजना के अन्तर्गत पेयजल व्यवस्था विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, जलभराव सम्बन्धी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग से आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

आयुक्त महोदय ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय व शिल्प ग्राम में मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम के अभियन्ता को कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने अनारम्भ कार्य तथा बाधित परियोजना के कारणों को जानकर उपस्थित अधिकारियों से उन्हें प्रारम्भ करने तथा बाधित परियोजनाओं के निस्तारण पर जोर दिया।

मण्डलीय समीक्षा में फिरोजाबाद-शिकोहाबाद पुनर्गठन पेयजल योजना, सैनिक स्कूल मैनपुरी का निर्माण, गोवर्धन राधाकुण्ड, जतीपुरा, परिक्रमा मार्ग पर स्टोर्म वाटर ड्रेनेज योजना, मथुरा में यमुना घाटों के चौड़ीकरण व सौन्दर्यीकरण, मथुरा सीवरेज योजना, मण्डल के विभिन्न सड़क व सेतु निर्माण के कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये। आयुक्त महोदय ने राजस्व की समीक्षा करते हुए पाया कि बड़े बकायादारों की वसूली में आगरा की प्रगति ठीक नहीं है।

ग्रामोद्योग रोजगार में जनपद फिरोजाबाद की स्थिति मण्डल में सबसे खराब व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मथुरा की प्रगति ठीक न पाये जाने पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आगामी समीक्षा बैठक में उपरोक्त योजनाओं की संतुष्टिपूर्ण प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी आगरा श्री प्रभु एन0 सिंह, मथुरा श्री नवनीत सिंह चहल, फिरोजाबाद श्री चन्द्र विजय सिंह एवं मैनपुरी सहित अन्य मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : भगवान सिंह अमर रहें गूंजी जयकार नम हजारों आँखों ने दी शहीद को विदाई
Next: Bihar news जन-जन को जल संचयन को लेकर करें जागरूक एवं प्रेरित : संजय कुमार जैन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.