अम्बेडकर नगर न्यूज : भगवान सिंह अमर रहें गूंजी जयकार नम हजारों आँखों ने दी शहीद को विदाई

अम्बेडकर नगर न्यूज : भगवान सिंह अमर रहें गूंजी जयकार नम हजारों आँखों ने दी शहीद को विदाई
Share News

संवाददाताअंबेडकरनगर

अम्बेडकर नगर जिले के
तहसील आलापुर के थानाक्षेत्र राजेसुलतानपुर अंतर्गत नगर पंचायत के पोखरभिट्टा ग्राम निवासी भगवान सिंह का पार्थिव शरीर 6:30 बजे पैतृक निवास पहुंचा। हजारों की तादात में स्थानीय लोगों ने नम आंखों से शहीद भगवान सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

IMG 20220720 WA0016
शहीद परिवार को सांत्वना देने के लिए पूर्व विधायक अनीता कमल पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह ब्लाक प्रमुख विनीता कनौजिया विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पांडे भाजपा नेता आर एस गौतम समेत हजारों की तादाद में क्षेत्रीय लोग शहीद के पैतृक निवास पर उमड़ पड़े। भारी भीड़ के साथ तथा राजकीय सम्मान के बीच शहीद भगवान सिंह का कमहरिया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। कमहरिया घाट पर स्थानीय प्रशासन द्वारा दोपहर से ही साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की गई थी ।जिसमें जहांगीरगंज के ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी कमान संभाले हुए थे। श्मशान घाट कम्हरिया पर प्रकाश की व्यवस्था पहले से ही की गई थी।IMG 20220720 WA0023

आपको बता दे कि भगवान सिंह जम्मूकश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए ।
जानकारी के अनुसार शहीद भगवान सिंह ने 1999 में आर्मी ज्वाइन की थी पिछली बार वह 8 जून को घर आए थे चार भाइयों में शहीद भगवान सिंह दूसरे नम्बर के थे बड़े भाई राम सिंह तथा छोटे धनंजय सिंह और मृत्युंजय सिंह हैं । शहीद भगवान सिंह की शादी 2003 में हुई थी पत्नी दीपमाला सिंह और 17 साल की पुत्री स्मृति सिंह और 15 साल के पुत्र यशवीर सिंह हैं । बुजुर्ग पिता महेन्द्र सिंह ने कहा मेरा बेटा अमर हो गया है मुझे उस पर गर्व की वह आतंक वादियों से लड़ते हुए देश की रक्षा के लिए शहीद हुआ है ।मुझे गर्व है। इतना कह पिता की सिसकियों ने सबको भावविभोर कर दिया।

अम्बेडकर नगर न्यूज : भगवान सिंह अमर रहें गूंजी जयकार नम हजारों आँखों ने दी शहीद को विदाईइस मौके पर जिले के आलाधिकारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Trending News