Meerut News: : अज्ञात बदमाशो ने टीचर को मारी गोली, टीचर की हालत गंभीर 

Meerut News: Unknown rogues shot teacher, teacher's condition serious
Share News

संवाददाता : मनीष गुप्ता

मेरठ: यूपी के मेरठ शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। जहां बदमाशों ने एक टीचर को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गये। घायल टीचर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Meerut News: Unknown rogues shot teacher, teacher's condition serious

अंकित शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा शहर के बननू मिया कालोनी के त्यागी जी के मकान संख्या 394 मे किराए पर दुकान लेकर ट्यूशन पढाते है। करीब शाम 6 बजे अंकित ट्यूशन पढा रहे थे, तब ही तीन लोग आए और उनके कोचिंग परिसर के बहार फायरिंग करने लगे, फायरिंग की आवाज़ सुनते जैसे ही अंकित ने बहार निकल कर देखा। जब तक वो खुद कुछ समझ पाते तब तक तो वहां मौजूद बदमाशों ने उन पर हथियार से  फायर कर दिया। गोली उनके पेट में लगी और वो लहुलुहान होकर वही गिर गये, आसपास के लोगो ने शोर मचाया, तो वो लोग हवाई फायर करते हुए मौके बारदात को अंजाम देते हुए फरार हो गये।

Meerut News: Unknown rogues shot teacher, teacher's condition serious

वहा मौजूद लोगो ने एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया और मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस से अंकित को अस्पताल पहुंचाया । बदमाशो ने चार या पांच राउंड फायर किऐ। माके पर से खाली खोखे बरामद किए गए । पुलिस से पता चला कि आपकी रंजिश का मामला था। पुलिस ने बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है ।

Trending News