मेरठ न्यूज: चोरी के आभूषण के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार क्षेत्र में सोना चांदी की चोरी करने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना जानी के कुशल मार्गदर्शन में थाना जानी जनपद मेरठ पुलिस द्वारा थाना जानी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 234/21 धारा 380 से सम्बन्धित अज्ञात अभियुक्तगणो को चोरी किये गये आभूषणों को विक्रय के लिये ले जाते समय करीब 07:40 बजे अभियुक्तगण संजीव पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम डालूहैडा थाना जानी जनपद मेरठ, सचिन पुत्र बृह्मचन्द निवासी ग्राम डालूहैडा थाना जानी जनपद मेरठ के कब्जे से एक मंगलसूत्र सफेद घातू एक जोडा पायल सफेद धातु के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वादी द्वारा बरामद शुदा आभूषण की पहचान की गयी है। अभियुक्तगण द्वारा अपने जुर्म का इकबाल किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त संजीव पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम डालूहैडा थाना जानी जनपद मेरठ, सचिन पुत्र बृह्मचन्द निवासी ग्राम डालूहैडा थाना जानी जनपद मेरठ। बरामदगी एक मंगलसूत्र सफेद घातू, एक जोडा पायल सफेद धातु।