Meerut News: : ट्रैफिक पुलिस ने बाटें मास्क और वाहन चैकिंग अभियान चलाया ।

Meerut News: The traffic police carried out the masks and vehicle checking operations.
Share News

संवाददाता : मनीष गुप्ता

मेरठ शहर मे आज सुबह करीब 11:30 बजे एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी ने यातायात के नियमो को लेकर हापुड़ अड़ड़े चौराहे पर ओचक निरिक्षण किया। और जनता को मास्क बाटे। इसी के साथ ट्रैफिक पुलिस के टी आई बसंत सिंह अधिकारी जी के नेतृत्व मे वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। बसंत जी से बात की तो उन्होंने बताया कि आज सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक उन्होंने लगभग 150 चालान काटे। जिनमे 7 चालान जिन्होंने मास्क नही पहना था। और बाकी चालान जैसे – हेल्मेट के बिना नजर आए, यातायात के नियमो का उल्लंघन, रोंग साइट वाहन लाना आदि। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि उन्होंने वाहन चला रहे लोगो को हिदायत दी कि हेल्मेट और मास्क पहन कर घर से निकले।

Trending News