मेरठ न्यूज: पूजा अर्चना के बाद शिव मंदिर की स्थापना की गई।

Meerut News: Shiva temple was established after worship.

Meerut News: Shiva temple was established after worship.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

हमारा भारत देश पूजा अर्चना और आस्था को लेकर पूरी दुनिया में सर्वप्रथम माना जाता है। यहां पर देवी देवताओं के चमत्कार को लेकर भी सर्वोपरि माना गया है। भारत देश की धरती पर भगवान हर युग में अलग अलग प्रकार से अवतार लिया है। जैसे कभी राम, कृष्ण, ओर कभी हनुमान जी के रूप में भगवान अवतरित होते आए हैं। और इस धरती पर अपनी लीला की है। इसी आस्था को बरकार रखते हुए। आज मेरठ शहर के बुढ़ाना गेट चौराहे के पास हवन पूजा अर्चना कर शिव मंदिर की स्थापना की गई। उसके बाद कन्या पूजन व कीर्तन आदि किया गया। मंदिर प्रांगण में उपस्थित सभी भक्तजनों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। और उसके बाद भगवान शिव को भोग लगाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तो की काफी भीड़ रही।

Trending News