मेरठ न्यूज: महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा शरबत का वितरण किया गया।

IMG-20220405-WA0026
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर के बुढ़ाना गेट क्षेत्र के अंतर्गत इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज, मेरठ की पूर्व प्राचार्य प्रो साधना सहाय तथा डॉक्टर सपना शर्मा संस्कृत विभागाध्यक्ष द्वारा अमृत महोत्सव के चलते शरबत – ठंडाई वितरण कार्यक्रम सेवा भावना की दृष्टि से किया गया। भीषण ग्रीष्म ऋतु में महाविद्यालय की छात्राओं एवम महाविद्यालय परिवार के लिए विभाग की छात्राओं ने शरबत का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा भावना को विकसित करना था। छात्राओं यह संदेश दिया गया की गर्मी के इस मौसम कोई भी पानी के लिए ना तरसे। जगह जगह प्यासे लोगो के पानी पिलाने का प्रबंध होना चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अनीता राठी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर सपना शर्मा, नीतू शर्मा एवम कुमारी भूमिका द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर ममता सिंह, डॉक्टर कविता गर्ग मीनू शर्मा, नम्रता शर्मा, डॉक्टर मणि भारद्वाज, निशा गुप्ता, मनीषा गोयल आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही। संस्कृत विभाग की छात्राएं मानसी, आकांक्षा, हिना, सोनी, भारती, वंदना, आयुषी, ईशा एवम श्री धर्मवीर, सोहनवीर का विशेष सहयोग रहा।

Trending News