मेरठ न्यूज: विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित।

Meerut News: Program organized on the eve of World Women's Day.

Meerut News: Program organized on the eve of World Women's Day.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

भारत देश में महिलाओं के भविष्य को लेकर अलग अलग प्रकार से कुछ ना कुछ किया जाता रहा है। चाहे वो किसी भी प्रकार के कार्य क्षेत्र में हो। जैसे:- शिक्षा, क्रीड़ा, सोशल वर्क आदि क्षेत्र में महिलाओं को स्थान दिया जाने लगा है। जिससे की महिलाए भी अपना भविष्य सुरक्षित बना सके। इसी प्रक्रिया में कई वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान एक शिक्षिका जी ने दिया है। ममता सिंह जी जब खुद भी पढ़ाई कर रही थी। उसी समय से छोटे छोटे बच्चो को मुफ्त शिक्षा देना शुरू कर दिया था। उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे आज किसी ना किसी मुकाम पर पहुंच गए हैं। और आज भी वह बच्चे किसी ना किसी रूप से अपनी गुरु का धन्यवाद करने आते रहते हैं। डॉक्टर ममता सिंह के इस उत्कृष्ट योगदान के लिए आज नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। और उनका आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि आप ऐसे ही बच्चो को शिक्षा प्रदान करती रहे। डॉक्टर ममता सिंह जी वर्तमान में मेरठ शहर के इस्माईल नेशनल महिला महाविद्यालय मेरठ में इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट की हेड है। इसके बाद भी इनको जो समय मिलता है। उस समय को ममता सिंह जी बच्चो की शिक्षा में निवेश करती है। और संस्था ने यह वादा भी किया की बच्चो को किसी भी प्रकार की कोई भी चीज की जरूरत हो तो हमें कॉल करना। हम सब मिलकर बच्चो का सहयोग करेगे।

Trending News