Meerut News: वाहन चेकिंग को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान।

Meerut News: Police launched a checking campaign against those who break the rules.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशानुसार ट्रैफिक नियमों व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को नियंत्रण में रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम के साथ थाना पुलिस रेलवे रोड द्वारा जैन नगर पुलिस चौकी के पास थानाध्यक्ष जी के नेतृत्व में एस आई श्री पुष्पेन्द्र के द्वारा जैन नगर पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के चलते पुष्पेन्द्र जी ने बिना हेलमेट, लाइसेंस, प्रदूषण, के पेपर न होने की वजह से कुछ लोगो के चालान भी काटे। और लोगो को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। थाना पुलिस ने जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनने का सुझाव दिया। जिस कारण वो दुर्घटना से बच सकते है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पब्लिक को बार बार समझाया जा रहा है कि वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने यह भी कहा कि आपका जीवन अमूल्य है। खुद भी सुरक्षित रहे और को भी सुरक्षित रखे।

You may have missed