मेरठ न्यूज: व्यक्ति ने किया आत्म हत्या का प्रयास।

PicsArt_05-17-08.39.43
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले के थाना देहली गेट क्षेत्र में कल रात शारिक पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी खैर नगर छतरी वाला पीर व खैर नगर नगर चौराहे के बीच में उम्र करीब 25 वर्ष जिसकी शादी अभी 2 माह पूर्व हुई थी। समय करीब 12:15 बजे अपनी तीसरी मंजिल पर बेड पर बैठे हुए गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसको जसवंत राय हॉस्पिटल में ले गए हैं मौके पर सुसाइड नोट व तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है मौके पर शांति व्यवस्था है जसवंत राय मरीज को लेने से मना कर दिया। उसके बाद पुलिस न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में लेकर आए हैं जहां इनको मृत घोषित कर दिया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि घटना की असली वजह जानने की कोशिश की जा रही है। मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस को अभी सही बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना जानकारी प्रशासन को मिलते ही। पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचे। माहौल खराब ना हो। इसलिए पुलिस बल के साथ मिलकर कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था को कायम रखने हेतु विशेष प्रबंध किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच के लिए थाना पुलिस को विशेष रूप से सलाह दी गई है। कि जल्दी ही आत्मा हत्या का क्या कारण है इस बात का पता लगाया जाए।

Trending News