Meerut News: Organized Bhandara on Christmas Day.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
जैसा की आज देश भर में क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। जहा आज क्रिसमस डे पर स्कूलों में बच्चो के भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए गए। कला एवम अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। वही दूसरी ओर आज इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ लोगो ने गरीब लोगो के लिए भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में पूड़ी सब्जी हलवा आदि का इंतजाम किया गया। ताकि आज का खास दिन क्रिसमस डे सबको याद रहे। भंडारा करने वालो से पूछा गया की भंडारा करने का मुख्य कारण क्या है। तो उन्होंने बताया की आज पूरा देश क्रिसमस मना रहा है। लेकिन यह गरीब कहा जायेगे। किस के साथ क्रिसमस मनायेगे। इसलिए आज के दिन भंडारे का आयोजन किया। ताकि खुशी बाटने के साथ साथ गरीब लोगो का पेट भी भर सके। और उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई जा सके।