Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: मेरठ पुलिस लाइन में दिक्षांत समारोह का किया आयोजन।

जनवाद टाइम्स 28 May 2021
Meerut News: Convocation ceremony organized in Meerut Police Line.
Share News
       

संवाददाता: रेनू

आज 28 मई को पुलिस लाइन्स, मेरठ के परेड ग्राउण्ड पर दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया । रिक्रूट आरक्षीगण का परेड का स्तर उच्चकोटि का रहा तथा उनका टर्न आउट एवं डेस रंग-बिरंगे पट्टों के साथ उच्चकोटि के स्तर की थी । परेड ग्राउण्ड को रंग-बिरंगे झण्डें एवं सुन्दर रंगोली एवं फूलों से सजाया गया । उक्त दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव सभरवाल, अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ द्वारा परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया एवं परेड का निरीक्षण किया तथा परेड का उत्कृष्ट प्रर्दशन देखते हुए परेड की भूरि.भूरि प्रशंसा की गयी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के कुशल निर्देशन की भी सराहना की साथ ही अपने सम्बोधन में आह्वान किया कि आज आप पुलिस परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं अतः आप अपने कर्तव्य के प्रति परिश्रम एवं ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य करें, जिससे कि समाज में पुलिस की छवि उच्च स्तर की रहे तथा आप जनता की परीक्षा में खरे उतरें तथा कहा कि आपके द्वारा किया गया अच्छा कृत्य विभाग की छवि में चार-चांद लगा सकता है । आपको अपने व्यक्तिगत स्वार्थ त्याग कर विभाग के प्रति समर्पित भावना से अपने आचरण एवं व्यवहार को उच्चकोटि का रखते हुए विश्वसनीयता को एवं अपनी कर्तव्यनिष्ठा को बनाये रखना होगा ताकि आप उन्नति के पथ पर अग्रसर हों ।

आज के बदलते हुए परिवेश में पुलिस विभाग की अहम भूमिका तथा जिम्मेदारी है उसको आपको बखूबी निभाना है । उक्त अवसर पर श्री प्रवीण कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ, श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण/नगर/यातायात/अपराध/सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी, लाइन्स, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे । इस प्रशिक्षण केन्द्र पर 03 नवंबर को सीधी भर्ती से 268 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा आगमन किया, जिसमें 02 रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण अवधि में 30 दिवस से अधिक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने के कारण नियमानुसार उनकी नियुक्ति जनपद के लिए वापस किया गया एवं 01 रिक्रूट आरक्षी का सहायक अध्यापक में चयन होने के कारण त्याग-पत्र दिया गया । इस प्रकार कुल-265 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा गहन प्रशिक्षण के उपरांत अन्तिम परीक्षा में भाग लिया गया, जिसमें सभी 265 रिक्रूट आरक्षी सफल घोषित हुए । प्रशिक्षण काल 04 मई से 13 मई तक अन्तः विषयों की परीक्षाएं तथा 17 मई से 19 मई तक बाहय विषयों की परीक्षाएं सम्पन्न हुई एवं दिनांक 20 मई से 21 मई तक संस्था प्रमुख द्वारा साक्षात्कार लिया गया, जिसमें 265 रिक्रूट आरक्षियों ने परीक्षा उत्तरीण की एवं सभी रिक्रूट आरक्षी परीक्षा में सफल घोषित हुए ।

रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कार

उक्त दीक्षांत परेड समारोह में निम्नलिखित रिक्रूट आरक्षियों को निम्न विषयों के अन्तर्गत एवं आरटीसी स्टाफ को पुरस्कार वितरित किये गये, जिसमें प्रथम समूह चेस्ट नंबर -254 गिर्राज सिंह, द्वितीय समूह चेस्ट नंबर-251 इन्द्रजीत सिंह, चेस्ट नंबर-20 सौरभ यादव, चेस्ट नंबर-11 योगेश चैधरी, चेस्ट नंबर-178 विकास, चेस्ट नंबर-19 पे्रम सिंह, चेस्ट नंबर-16 सागर शर्मा, चेस्ट नंबर-26 वेदवृत्त यादव एवं बाहय विषयों में शारीरिक प्रशिक्षण चेस्ट नंबर-31 पीतम सिंह, पदादि प्रशिक्षण में चेस्ट नंबर-136 राज कुमार, शस्त्र प्रशिक्षण में चेस्ट नंबर-44 इमरान खान, जंगल प्रशिक्षण, फिल्ड क्राप्ट एवं टैक्टिक्स चैस्ट नंबर-167 अमन चौधरी, भीड नियन्त्रण चेस्ट नंबर- वैभव शर्मा, अन आर्मड काम्बैक्ट (यू0ए0सी) चैस्ट नंबर-1 वैभव शर्मा, योगासन में चेस्ट नंबर-188 सन्नी पाल, यातायात नियन्त्रण में चैस्ट नंबर-118 रोहित सिंह, आतंकवाद व डकैती निरोधक प्रशिक्षण एवं वन मिनट ड्रिल में चैस्ट नंबर-47 अभिषेक चौहान, विशिष्ट तलाशी अभियान में चेस्ट नंबर-47 अभिषेक चौहान, साक्षात्कार में चेस्ट नंबर-44 इमरान खान। अन्तः विषयों के योग में सर्वाधिक अंक चेस्ट नंबर-251 इन्द्रजीत सिंह, पूर्णाक 800 प्राप्तांक 731, बाहय विषयों के योग में सर्वाधि अंक चेस्ट नंबर-47 अभिषेक चौहान पूर्णाक 600 प्राप्तांक 486…8। परेड कामाण्डर के रुप में क्रमशः प्रथम परेड कमाण्डर, चेस्ट नंबर-01 वैभव शर्मा, द्वतीय परेड कमाण्डर, चेस्ट नंबर-169 रोहित कुमार तृतीय परेड कमाण्डर चेस्ट नंबर-123 शैलेन्द्र कुमार, सर्वांग सर्वोत्तम छात्र चेस्ट नंबर-47 अभिषेक चौहान पूर्णाक 1500 प्राप्तांक 1287.8। सर्वोत्तम अध्यापक निरीक्षक श्री राम औतार सिंह, सर्वोत्तम आई0टी0आई0 सत्यपाल सिंह, सर्वोत्तम पी0टी0आई0 नीरज कुमार को सम्मानित किया गया । उपरोक्त दीक्षान्त परेड से सम्बधित परेड ग्राउण्ड की भव्य सजावट व अन्य समस्त व्यवस्थायें श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, यातायात/लाइन एवं श्री सूरज कुमार राय सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी, लाइन मेरठ महोदय के दिशा निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक श्री मुकेश सिंह रावत एवं आर0टी0सी0 प्रभारी उ0नि0स0पु0 श्री उदय प्रताप सिंह, आरटीसी मेजर हे0का0 (प्रो0) राकेश कुमार के अथक प्रयास द्वारा सकुशल सम्पन्न करायी गयीं ।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: 18 पव्वे शराब रेस -7 हरियाणा मार्का बरामद कर एक अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: मेरठ न्यूज: प्रशासन ने गरीबों का पेट भर कमाई जिदंगी भर की दुआएँ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.