मेरठ न्यूज: एलजेपी के प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया गया।

Meerut News: LJP candidate was given a warm welcome.

Meerut News: LJP candidate was given a warm welcome.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आगामी विधानसभा चुनाव 10 फरवरी जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। प्रतियाशियो में बेचैनी बढ़ने लगी है। आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी सुशील वर्मा और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार को लेकर पूरी जान लगा रखी थी। जनता को वोट के लिए अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में मेरठ शहर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी सुशील वर्मा के चुनाव प्रचार में आस पास के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लोगो ने चुनाव कार्यालय पर उनको माला पहनाकर सम्मानित किया गया। व चुनाव को लेकर सुशील वर्मा का मनोबल बढ़ाने का काम किया। और उनको विश्वास दिलाया कि आप जिस अधिकार के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उसमे आपको जीत जरूर हासिल होगी। अपने जनसंपर्क के दौरान पुनः प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, सुरक्षा आदि समस्याओं को लेकर अपनी पार्टी का मुद्दा उठाया। और इस पर काम करने का जनता से वादा किया। की आपको हर संभव मदद मिलती रहेगी।

Trending News