Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

जनवाद टाइम्स इटावा 14 April 2022
IMG-20220414-WA0040
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

अग्निशमन सेवा सप्ताह के आयोजन में प्रथम दिन आज 14 अप्रैल 2022 को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर फायर स्टेशन पुलिस लाईन मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में शोक परेड का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर विनित भटनागर, पुलिस अधीक्षक अपराध अनित कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सन्तोष कुमार राय एवं जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व फायर सर्विस/पुलिस लाईन के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Meerut News: Fire Service Week has been started.

समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पुष्पचक्र चढाकर दिवंगत फायर सर्विस कर्मियों को श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा पिन फ्लैग लगाये गये।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा बताया गया कि दिनांक 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई, जिसमें काफी मात्रा में विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण रखे हुए थे । इस घटित भीषण अग्निकाण्ड पर काबू पाने की कोशिश में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी, उन दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये प्रति वर्ष 14 अप्रैल को ‘‘अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस” एवं उसी दिन से एक सप्ताह तक ‘‘अग्निसुरक्षा सप्ताह” मनाया जाता है । इसी क्रम में इस वर्ष भी 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2022 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा । भारत सरकार के गृह मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार इस वर्ष भी मनाये जाने वाले ‘‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह” में प्रचार-प्रसार की Theme निम्नवत हैः- “Learn Fire Safety increase Productivity”
“अग्नि सुरक्षा सीखे, उत्पादकता बढाये”
सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य जनता का ध्यान अग्नि के दुष्परिणामो की ओर आकर्षित करना एवं उन्हे अग्नि से बचाव, अग्नि को रोकने तथा अग्नि की रोकथाम के उपायो के सम्बन्ध में अवगत कराना व जन जागृति पैदा कराना है।

Post navigation

Previous: Bihar news:-भारत रत्न बाबा साहब डा्ं भीम राव अम्बेडकर की जयंती जिला प्रशासन वैशाली के द्बारा मनाई गयी
Next: Bihar news भाकपा माले ने दलित लड़कियों के हत्या के खिलाफ किया प्रतिवाद मार्च

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.