मेरठ न्यूज: फीट फाउंडेशन ने होली के त्यौहार पर बाटा खाना।

Meerut News: Ft Foundation distributed food on the festival of Holi.

Meerut News: Ft Foundation distributed food on the festival of Holi.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर के कुछ क्षेत्रों में फीट फाउंडेशन के फाउंडर ईशान चावला ने अपनी टीम के साथ इन गरीब लोगो के साथ होली मनाई। और उनको खाने पीने की चीजे ज्यादा से ज्यादा वितरित की। जिस कारण इनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। यह आए दिन गरीबों के लिए कुछ ना कुछ करती रहती है। हमारे देश में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर सब लोग एक दूसरे की छोटी मोटी गलतियों को भुला कर गले मिलकर एक दूसरे को गुलाल आदि लगाकर खुशियां मनाते हैं। लेकिन इस खुशी से कुछ लोग महरूम रह जाते हैं। जैसे सड़क, रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोग, झुगी झोपड़ी में रहने वाले लोग इस खुशी से महरूम रह जाते हैं। कोई भी इनके साथ अपनी खुशी नही बाटने जाता है। इन गरीब लोगो के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मेरठ शहर की एक ऐसी संस्था जिसने इनकी ओर अपना हाथ बढ़ाया। उसका नाम फीट फाउंडेशन।

You may have missed