मेरठ न्यूज: महिलाओं को राशन वितरित व गरीब बच्चो का जन्मदिन मनाया।

Meerut News: Distributed ration to women and celebrated the birthday of poor children.

Meerut News: Distributed ration to women and celebrated the birthday of poor children.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

समाज में किसी ना किसी कारण से जो महिलाएं बेसहारा हो जाती है। और छोटी छोटी चीजों को लेकर इनको बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती जो होती है। वो होती है घर में बच्चो और अपने लिए खाने पीने की चीजे। इस समस्या का समाधान करने के लिए इनका रजिस्ट्रेशन करवाया गया। ताकि इन चीजों को लेकर इन महिलाओं को राशन के लिए परेशान ना होना पड़े। आज पाश्र्वनाथ ध्यान साधना केंद्र व
स्वाभिमान के द्वारा उन गरीब महिलाओं व किसी भी प्रकार के हादसे के कारण अपने परिवार के मुखिया के दूर हो जाने की वजह से परेशान व अकेली महिलाओं को राशन वितरित किया गया। परेशानियों को दूर होता देख। और राशन मिलने पर उनके मुरझाए चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

वही दूसरी ओर झोपड़ पट्टी, सड़क किनारे व रेलवे लाइन के आस पास रहने वाले गरीब परिवार के लोगो की ओर भी अपना हाथ बढ़ाया। इनके बच्चो मुफ्त शिक्षा देने की पहल शुरू की। और जिस खुशी से यह लोग महरूम रहते हैं। आज वो खुशी इनको लोटाई गई। पाश्र्वनाथ ध्यान साधना केंद्र व स्वाभिमान ने इन गरीब बच्चो का जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर इन बच्चो को खाने पीने की चीजे वितरित की गई। और केक काट कर इनका जन्मदिन मनाया। और इनके साथ मिलकर क्रीड़ा भी की। बच्चो के माता पिता ने इन लोगो का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।

Trending News