मेरठ न्यूज: बीजेपी ने किया नई बस्ती में घर घर जनसंपर्क।

Meerut News: BJP did door to door public relations in Nai Basti.

Meerut News: BJP did door to door public relations in Nai Basti.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर के नई बस्ती में घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा के प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील करके योगी आदित्यनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया। नई बस्ती में रहने वाले रहवासियों को पार्टी के कार्यों, सुविधाओ, योजनाओं और अन्य दी जाने वाली उपलब्धियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उनको भरोसा दिलाया की अभी तक भी पार्टी के मुख्यमंत्री जी ने आपकी हर संभव मदद की है। और आगे आने वाले समय में भी मुख्यमंत्री जी आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगें।

कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं, बहनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इस दौरान मेरठ महानगर महामंत्री विनोद जाहिदपुर जाटव युवा मोर्चा, मंडल अध्यक्ष वरुण महानगर उपाध्यक्ष भव्य त्यागी महानगर मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा, जीशान गाजीली, राहुल सांवरिया मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, मयूर भारती मंडल महामंत्री अनुसूचित मोर्चा, नितिन कुमार वार्ड अध्यक्ष, दीपक आर्य वार्ड अध्यक्ष युवा मोर्चा, हिमांशु सिंह, राहुल वर्मा, हिमांशु गौतम, राहुल शर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News