Meerut News: सट्टे की खाई बाड़ी करते अभियुक्त गिरफ्तार।

PicsArt_12-07-08.57.38
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में प्रशासन के आदेशानुसार सख्ती से कानून व्यवस्था के तहत शहर में प्रशासन ने सख्ती से चलाया सट्टे बाजो के विरूद्ध विशेष अभियान । थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा मोहहला बागडिययान माता के बाग से अभियुक्तगों 1 आशु पुत्र गिरीश कुमार निवासी 224 कुम्हार वाली गली भगवत पुरा थाना ब्रह्मपुरी मेरठ 2 प्रिंस कुमार पुत्र तिलक राम निवासी ग्राम शिव गड़ी थाना कोतवाली हापुड़ जनपद हापुड़ को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से 52 पत्ते ताश व 750 रूपए नकद बरामद किए गए। थाना ब्रह्मपुरी पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष जी ने बताया की दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। और भी अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। थाना पुलिस ने यह भी कहा कि सट्टे की खाई बाड़ी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा। इस प्रकार का अपराध करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

You may have missed