Meerut News : घरो के पास सड़क पर लगा जानलेवा कुड़े का ढेर।

IMG-20201129-WA0009
Share News

संवाददाता : मनीष गुप्ता

मेरठ शहर मे रोहटा रोड पर टोल टैक्स के पास सरस्वती विहार व नई बस्ती के नाम से दो कालोनी बनी हुई है । दोनो कालोनी के सामने से मेन रोहटा रोड जा रही है। जहा पर पुरे दिन मे अनगिनत लोग, महिलाऐ व बच्चे पैदल आते जाते रहते है। लेकिन नगर निगम को चिंता नही है। कि कालोनी के सामने कितनी बुरी तरह हालत खराब है। कोरोना के चलते सरकार की तरफ से आदेश दिया गया है कि साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए । लेकिन नगर निगम को कोई चिंता नही है। आज भी यहा पालतू जानवर कुड़े के ढेर पर खड़े थे। जैसे गाय माता। और बच्चे व महिलाओ का काफी आना जाना हो रहा है । इतनी बदबू आती है कि निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इतना सब कुछ होने के बाद भी यहा पर लिखा है कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत। लेकिन गंदगी पर किसी का भी ध्यान नही है। बराबर पुलिस चौकी भी है।

Trending News