Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live TV
Light/Dark Button
  • Breaking News

राजस्थान सरकार पर मायावती का निशाना, कहा कोरोना काल मे किराया मांगना कंगाली और अमानवीयता का प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 22 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200522_170327

 

मनोज कुमार राजौरिया : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह कदम कंगाली व अमानवीयता को प्रदर्शित करता है. कोटा से उत्तर प्रदेश लाए गए छात्रों के लिए राजस्थान सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से 36 लाख रुपये किराया मांगा है.

IMG 20200522 170327

इसे लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह कदम कंगाली व अमानवीयता को प्रदर्शित करता है. मायावती ने ट्विटर के माध्यम से कहा, “राजस्थान की कांग्रेसी सरकार द्वारा कोटा से करीब 12000 युवा-युवतियों को वापस उनके घर भेजने पर हुए खर्च के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार से 36.36 लाख रुपये और देने की जो मांग की है वह उसकी कंगाली व अमानवीयता को प्रदर्शित करता है. दो पड़ोसी राज्यों के बीच ऐसी घिनौनी राजनीति अति-दुख:द है.” 
उन्होंने आगे कहा, “लेकिन कांग्रेसी राजस्थान सरकार एक तरफ कोटा से उप्र के छात्रों को अपनी कुछ बसों से वापस भेजने के लिए मनमाना किराया वसूल रही है, तो दूसरी तरफ अब प्रवासी मजदूरों को उप्र में उनके घर भेजने के लिए बसों की बात करके राजनीति का खेल खेल रही है, यह कितना उचित व कितना मानवीय है.” 
गौरतलब हो कि कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन में फंसे कुछ छात्रों को कोटा से उत्तर प्रदेश के बॉर्डर तक छोड़ने की एवज में उप्र सरकार से 36 लाख रुपये बसों का किराया मांगा है. राजस्थान के कोटा में मेडिकल इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन के दौरान योगी सरकार ने घर पहुंचाने का फैसला किया था. सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि जो बसें उपलब्ध कराई गई थीं, उनके 19.76 लाख रुपये के डीजल का भुगतान किया जा चुका है. अब 36.36 लाख रुपये का बिल राजस्थान सरकार की ओर से भेजा गया है. उप्र सरकार का कहना है कि एक तरफ कांग्रेस प्रवासियों को नि:शुल्क भेजने की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर उसकी पार्टी की सरकार बच्चों का किराया मांग रही है.

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: अम्फान तूफ़ान से गई 72 की जान, लाखों सहमे हुए हैं
Next: Uttar Pradesh : इटावा पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा, 01अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_20260326_182955_Google
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
IMG-20260326-WA0007
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
पश्चिमी चंपारण में LPG छापेमारी के दौरान जब्त गैस सिलेंडर
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति

जनवाद टाइम्स 26 March 2026

Latest News

  • UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
  • Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
  • Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति
  • Agra न्यूज़:आगरा: डॉली ‘ज’ पब्लिक इंटर कॉलेज में यूकेजी दीक्षांत समारोह व रिपोर्ट कार्ड वितरण, नन्हे छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d