Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

Share News

बेतिया में सदर-2 अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण, एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

IMG-20260326-WA0007
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
स्थान: बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बिहार)

बेतिया। 26 मार्च को पश्चिमी चंपारण, बेतिया के पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों एवं पंजीयों का गहन अवलोकन किया गया। इसमें लूट पंजी, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, फिरौती हेतु अपहरण पंजी सहित शाखा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पंजी शामिल रहे।

बेतिया सदर-2 पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों के संधारण और कार्य प्रणाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) बेतिया, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) बेतिया, पुलिस अंचल निरीक्षक योगापट्टी अंचल, पर्यवेक्षी पदाधिकारी योगापट्टी अंचल, नगर थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Trending News