Bihar News: राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, मझौलिया में दो जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क

Share News

मझौलिया में भाकपा की पदयात्रा का तीसरा दिन, दो जत्थों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क

IMG-20260809-WA0003
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया/पश्चिम चंपारण।
राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) पश्चिम चंपारण द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा अभियान के तीसरे दिन मझौलिया प्रखंड में दो अलग-अलग जत्थे निकाले गए। एक जत्था पूर्वी चंपारण की सीमा स्थित श्रीपुर से, जबकि दूसरा जत्था चनपटिया प्रखंड की सीमा स्थित मोहच्छी बनकटवा से रवाना हुआ। दोनों जत्थों ने विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों के बीच पार्टी के संदेश एवं मांगों को रखा।

IMG 20260809 WA0003

श्रीपुर से निकले जत्थे का नेतृत्व जिला नेता बब्लू दूबे, अशोक मिश्र एवं अंचल सचिव कृष्ण नंदन सिंह ने किया। वहीं, मोहच्छी बनकटवा से निकले दूसरे जत्थे का नेतृत्व जिला नेता राधामोहन यादव, नौजवान नेता तारीक, सुबोध मुखिया, सचिव अतुल तिवारी एवं मोहन यादव ने किया।

दोनों जत्थों ने श्रीपुर, माधोपुर, सेनवरिया, बखरिया, जौकटिया, नानोसती, मझौलिया, खोढ़वा, पाटबंदी, मोहच्छी, भरवलिया, सरिसवा और पकड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के उद्देश्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी आम लोगों को दी।

भाकपा का यह पदयात्रा अभियान 6 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, किसानों का कर्ज माफ करने, चारों लेबर कोड वापस लेने, दलितों, महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने तथा बुलडोजर राज समाप्त करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

इसके अलावा छात्रों और नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने, रोजगार की गारंटी देने तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

भाकपा नेताओं ने कहा कि पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उनके अधिकारों तथा मौजूदा जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है। पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न मांगों और नारों के साथ गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

You may have missed