Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुंभ में ग्रामीण महिलाओं के हुनर की अनोखी प्रदर्शनी

जनवाद टाइम्स 29 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Unique exhibition of skills of rural women in Mahakumbh
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर/।
महाकुंभ-2025 में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशानुसार सेक्टर-01 में आवंटित पंडाल में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद प्रस्तुत किए।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Unique exhibition of skills of rural women in Mahakumbh

प्रदर्शनी में ग्रामीण महिलाओं के कौशल और परिश्रम की झलक देखते ही बन रही है। चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने, भदोही के कालीन, सुल्तानपुर का मुरब्बा, बिजनौर की हर्बल चाय, और फतेहपुर के हैंडबैग जैसे उत्पादों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया है। इसी तरह फिरोजाबाद के कांच के बर्तन, बाराबंकी की चिकनकारी, और वाराणसी की धूप-अगरबत्ती ने भी मेले में खास पहचान बनाई है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों द्वारा बनाई गई सामग्री न केवल ग्रामीण महिलाओं के हुनर को प्रदर्शित कर रही है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रही है। यह प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश की समृद्ध ग्रामीण संस्कृति और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक बन चुकी है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Unique exhibition of skills of rural women in Mahakumbh

महाकुंभ में आए श्रद्धालु इन उत्पादों को अपनी जरूरत और रुचि के अनुसार खरीद रहे हैं। इन स्टॉल्स पर जूट बैग, श्रीअन्न के बिस्किट, बकरी के दूध से बना साबुन, मूंज उत्पाद, और खादी वस्त्रों की भी खूब बिक्री हो रही है।।

Post navigation

Previous: Bihar News बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने बाल देखरेख संस्थान का किया निरीक्षण
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं पर 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से योगी सरकार कराएगी पुष्प वर्षा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.33 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • बिहार न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने योगापट्टी थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.