Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:मंत्री नन्दी ने एचडीएफसी बैंक की महाकुम्भ शाखा का किया उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Minister Nandi inaugurated the Mahakumbha branch of HDFC Bank
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों को बैंकिंग सुविधा प्रदान करने के लिए महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर-2 कुम्भ मेला ग्राउण्ड परिसर में स्थापित एचडीएफसी बैंक की महाकुम्भ शाखा और बैंक ऑन व्हील सर्विस का सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने फीता काट कर उद्घाटन किया।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Minister Nandi inaugurated the Mahakumbha branch of HDFC Bank

मंत्री नन्दी ने कहा कि महाकुम्भ मेला क्षेत्र में ही बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलने से श्रद्धालुओं को काफी आसानी होगी। देश ही नहीं बल्कि विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को एटीएम से पैसा निकालने के साथ ही अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मंत्री नन्दी ने इस सुविधा और सार्थक पहल के लिए बैंक के अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

IMG 20250120 WA0218
मंत्री नन्दी ने एचडीएफसी बैंक की जिस बैंक ऑन व्हील सर्विस का उद्घाटन किया बैंक अधिकारियों ने उसके बारे में बताते हुए अवगत कराया कि एचडीएफसी बैंक की इस वैन में ग्राहकों को 24 घंटे बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। महाकुम्भ शाखा के साथ ही बैंक ऑन व्हील में भी ग्राहकों को एटीएम से पैसा निकालने, पैसा जमा करने के साथ ही अन्य बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। जिसके लिए चार-चार कर्मचारियों की पूरी टीम लगाई गई है। बैंक ऑन व्हील के माध्यम से श्रद्धालुओं को 24 घंटे एचडीएफसी बैंक की सभी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Minister Nandi inaugurated the Mahakumbha branch of HDFC Bank

इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड अखिलेश शुक्ला, संतोष कुमार सिंह, ब्रांच मैनेजर अभिषेष कुमार सिंह, राहुल तिवारी, अभिनव सिंह, मनीष श्रीवास्तव एवं रामकुमार यादव के अलावा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:प्रदेश में रोजगार व विकास के नए अवसर सृजित हुएः नन्दी
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News : सफाई कर्मचारी नहीं, ये स्वच्छता सेनानी हैं : मनोहर लाल खट्टर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.