Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ में अंबानी परिवार ने भी लगाई पुण्य एवं आस्था की डुबकी

जनवाद टाइम्स 12 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Ambani family also took a holy dip in Mahakumbh
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के इस पावन संगम में स्नान कर अंबानी परिवार भाव-विभोर नजर आया।IMG 20250212 WA0041

परिवार के सभी सदस्य हुए शामिल

मुकेश अंबानी के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके दोनों बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, आकाश की पत्नी श्लोका अंबानी और उनके बेटे पृथ्वी व वेदा, अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बने। इसके अलावा मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी, बहनें नीनाबेन और दीप्तिबेन, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और बहन ममता दलाल समेत परिवार के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

की संगम आरती और पूजा अर्चनाIMG 20250212 WA0039

पूरी अंबानी फैमिली देर शाम रेल घाट पर पहुंची। यहां से क्रूस पर सवार होकर सभी त्रिवेणी संगम पहुंचे जहां निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद की उपस्थिति में वैदिक मित्रों के बीच पूरे परिवार ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। स्नान के बाद पूरे परिवार ने एक साथ संगम पूजन और आरती भी की।

महाकुम्भ 2025 में अब तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं की भागीदारी

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Ambani family also took a holy dip in Mahakumbh
महाकुम्भ 2025 अब तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं को आकर्षित कर चुका है। 144 वर्ष बाद हो रहे इस महाआयोजन से क्या गरीब, क्या अमीर हर कोई जुड़ रहा है। इसी क्रम में अंबानी परिवार का यहां आना सनातन संस्कृति के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शा रहा है। देश के सबसे अमीर परिवार का उसी संगम के पवित्र जल में स्नान करना जहां करोड़ों लोग आस्था के साथ डुबकी लगा चुके हैं, एकता के महाकुम्भ की भावना को और मजबूत करता है।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी को महाकुंभ नगर आएंगे
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:जेएनयू से आए प्रतिनिधिमंडल ने कुंभ अध्ययन कार्यक्रम को सराहा

 

राशिफल

News Archive

Vaishali Rajapakar Student Award Ceremony 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0062
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0052
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
वैशाली के बीएमडी कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम
  • Breaking News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News । वैशाली में विश्व स्वास्थ्य दिवस आज । बीएमडी कॉलेज दयालपुर में छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

जनवाद टाइम्स 7 April 2026

Latest News

  • वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
  • बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल
  • पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Bihar News । वैशाली में विश्व स्वास्थ्य दिवस आज । बीएमडी कॉलेज दयालपुर में छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
  • Agra News : डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा: सर्वश्रेष्ठ संदेश देने वाली झांकियों को ई-स्कूटी देगा भीम युवा व्यापार मंडल, 135वीं जयंती पर अनूठी पहल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.