Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj: प्रयागराज को एक बड़ा तोहफा ज़िले का पहला सुपर स्पेशलिटी AIIMS के टक्कर का अस्पताल बनेगा

जनवाद टाइम्स 23 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj: A big gift to Prayagraj, the district's first super specialty hospital will be built at par with AIIMS
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभनगर/लखनऊ:
भारत तथा उत्तर प्रदेश की जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या के प्रतिशत में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है, शहरों की ओर बढ़ते हुए पलायन के कारण नगरीय जनसंख्या को बेहतर अवस्थापना सुविधाएं तथा विकास के अवसर प्रदान करने की चुनौती है। अतः नगरीय निकायों को बेहतर अवस्थापना सुविधाएं यथा-पेयजल, सड़क, ड्रेनेज, पथ- प्रकाश आदि प्रदान करने के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ किये जाने की आवश्यकता है। वित्तीय सुदृढीकरण के लिए निकायों को विभिन्न वित्तीय स्रोर्तों से धनराशि की आवश्यकता होती है। विभिन्न वित्तीय स्रोतों से प्राप्त धनराशि के उपयोग में वित्तीय अनुशासन एवं प्रबन्धन एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

Mahakumbha Nagar Prayagraj: A big gift to Prayagraj, the district's first super specialty hospital will be built at par with AIIMS

अतः निकायों में सुदृढ़ राजकोषीय प्रबन्धन, Market Orientation एवं Credit Worthiness बढ़ाने के लिए भारत सरकार की प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत Municipal Bond निर्गत करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए धनराशि भी उपलब्ध करायी जा रही है।
उ0प्र0 के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने बताया कि इस प्रकार नगर निगम प्रयागराज में रू0 50 करोड़, आगरा में रू० 50 करोड़ तथा वाराणसी में रु0 50 करोड़ के Municipal Bond निर्गत करने की मंजूरी बुधवार को प्रयागराज महाकुम्भ में हुई कैबिनेट की बैठक में मिली है।

Mahakumbha Nagar Prayagraj: A big gift to Prayagraj, the district's first super specialty hospital will be built at par with AIIMS
उक्त नगर निगमों द्वारा नगर निगम सदन का अनुमोदन प्राप्त करते हुए परियोजनाओं का चयन कर लिया गया है।इसके अंतर्गत प्रयागराज में नगर विकास विभाग 100 करोड़ रुपये के खर्च से AIIMS के टक्कर का अस्पताल बनाएगा। यह ज़िले का पहला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होगा। साथ ही वाराणसी में अंडरग्राउंड पार्किंग सहित कमर्शियल काम्प्लेक्स का विकास किया जाएगा। आगरा में सोलर सिटी और वॉटर ट्रीटमेंट का कार्य किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ में त्रिवेणी तट पर बड़ा फैसला, काशी तक आएगी गंगा एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भी होगी कनेक्ट
Next: Mahakumbh Nagar Prayagraj News:महाकुंभ नगर में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक: व्यावसायिक शिक्षा और अधोसंरचना में क्रांतिकारी फैसले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.