Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News :श्रमिकों की हाजिरी में गड़बड़ी रोकने के लिए 3 स्तर पर होगी निगरानी

जनवाद टाइम्स 2 August 2025
Lucknow News: To prevent irregularities in the attendance of workers, monitoring will be done at 3 levels
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मनरेगा का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता व गम्भीरता के साथ करने के निर्देश समस्त सम्बन्धित अधिकारियो को दिये है।उन्होने कहा है कि योजना के क्रियान्वयन पर पैनी नजर रखी जाय, कही पर कोई अनियमितता या लापरवाही पायी जाय, तो दोषी लोगो के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियो व कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाय।Lucknow News: To prevent irregularities in the attendance of workers, monitoring will be done at 3 levels

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नये निर्देशों के क्रम में ग्राम्य विकास विभाग मुख्यालय द्वारा समस्त जिलाधिकारियों/जिला कार्यक्रम समन्वयकों को मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत मजदूरों की उपस्थिति से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किये है। निर्देशो मे कहा गया है कि मौजूदा कर्मचारियों के साथ जिला और विकास खण्ड स्तर पर समर्पित एनएमएमएस निगरानी प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा, जो एनएमएमएस के माध्यम से अपलोड किए गए फोटो की दैनिक जांच, फोटो सत्यापन और विसंगतियों की रिपोर्टिंग के लिए जिम्मेदार होंगे।
*तीन स्तर पर होगी निगरानी*
पंचायत स्तर पर पदाधिकरियों द्वारा सभी अपलोड की गई तस्वीरों व उपस्थिति का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जायेगा। पंचायत स्तर पर ग्राम रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव द्वारा सभी अपलोड की गई तस्वीरों और उपस्थिति का 100% सत्यापन किया जाएगा। विकास खण्ड स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय स्थायी कर्मचारी और ब्लॉक स्तरीय संविदा/आउट सोर्स कर्मचारी, ब्लॉक में प्रत्येक 200 तस्वीरों या अपलोड की गई तस्वीरों के 20 प्रतिशत की जांच करेंगे, और रेंडम जांच करेंगे। जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक के द्वारा 30 तस्वीरों की जांच की जानी है। जिला स्तरीय स्थायी कर्मी के द्वारा 100 तस्वीरों या अपलोड की गई तस्वीरों का 10 प्रतिशत एवं जिला स्तरीय संविदा कर्मी/आउट सोर्स कर्मचारी के द्वारा 200 तस्वीरों या अपलोड की गई तस्वीरों का 10 प्रतिशत, की जांच करेंगे, रैंडम रूप से जांच की जाएगी।अपलोड की गई सभी तस्वीरें व श्रमिकों की उपस्थिति का विवरण अनिवार्य रूप से डाउनलोड करके जिला कार्यालय की हार्ड डिस्क में संरक्षित किया जाएगा। जिला अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों (ब्लॉकवार) से प्रत्येक कार्य के लिए, प्रत्येक दिन के लिए अपलोड की गई सभी तस्वीरों की एक साफ्ट कॉपी (नरेगा साफ्ट से डाउनलोड की गई) संरक्षित करेगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण या सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) के दौरान दस्तावेजीकरण के प्रमाण के रूप में इसे प्रस्तुत किया जाएगा। सभी तस्वीरें और आवश्यक जानकारी निगरानी यात्रा दल (Monitoring Visit Team) या सामाजिक अंकेक्षण दल (Social Audit) को प्रस्तुत की जाएगी। यह अभिलेख कम से कम एक वर्ष या सामाजिक अंकेक्षण होने तक रखे जाएंगे।
जारी निर्देशों मे कहा गया है कि नव विकसित प्रणाली लागू होने तक, जनपदों द्वारा मैन्युअल सत्यापन प्रक्रिया सुनिश्चित की जानी चाहिए।Lucknow News: To prevent irregularities in the attendance of workers, monitoring will be done at 3 levels

आयुक्त, ग्राम्य विकास श्री जी0एस0 प्रियदर्शी द्वारा अवगत कराया गया कि इस निगरानी श्रृंखला और सुधारात्मक उपाय का उद्देश्य जवाबदेही बहाल करना, डेटा की अखंडता को सुनिश्चित करना और विशेष रूप से एनएमएमएस अनुप्रयोग की पारदर्शिता के मामले में मनरेगा कार्यों में जनता का विश्वास बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रति दिवस रिपोर्ट मनरेगा मुख्यालय को प्रेषित करने हेतु जनपदों को निर्देशित कर दिया गया है।

Post navigation

Previous: Lucknow News:मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभागों की योजनाओं की समीक्षा की
Next: Lucknow News: किसानों की उपज को अंतरराष्ट्रीय बाजार दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: दिनेश प्रताप सिंह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.