रिपोर्ट विजय कुमार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को महर्षि बाल्मीकि जयन्ती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर देश और दुनियां को सत्य के रास्ते पर चलने का महत्वपूर्ण सन्देश दिया। भगवान श्रीराम की गौरवगाथा को जन -जन तक पहुंचाने मे महर्षि वाल्मीकि ने अपनी प्रज्ञा के आलोक से सबको आलोकित किया था।
भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन को रेखांकित कर उन्होने सामाजिक जीवन मूल्यो व आदर्शो
को चिर स्थायित्व प्रदान करने का जो कार्य किया वह आज भी हम सबके लिए अनुकरणीय है, प्रेरणादायक है। भगवान श्री राम से हमें सदैव धर्म का अनुसरण करते हुए सदाचारपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर हम सबको समरसता व समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शरद पूर्णिमा की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने माता लक्ष्मी जी एवं चंद्र देव जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में खुशहाली, यश और समृद्धि का संचार करें।