Bihar News : बेतिया पुलिस ने होली के अवसर पर जिलेवासियों के लिए शुरू की निःशुल्क बस सेवा

Bihar News : बेतिया पुलिस ने होली के अवसर पर जिलेवासियों के लिए शुरू की निःशुल्क बस सेवा
Share News

बेतिया । पश्चिमी चंपारण, संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया पुलिस ने आगामी होली पर्व के अवसर पर जिलेवासियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू की है। यह सेवा 2 मार्च 2026 से 6 मार्च 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 09:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक संचालित होगी। बस सेवा बेतिया रेलवे स्टेशन से शुरू होकर यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएगी।

Bihar News : बेतिया पुलिस ने होली के अवसर पर जिलेवासियों के लिए शुरू की निःशुल्क बस सेवा

इस सेवा का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र बेतिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। पुलिसकर्मी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनकी मदद भी कर रहे हैं।
निर्धारित रूट चार्ट

मार्ग 1
रेलवे स्टेशन बेतिया → समाहरणालय चौक → तीन लालटेन → सोवाबाबू चौक → राजदेवड़ी

मार्ग 2
रेलवे स्टेशन बेतिया → बसअड्डा → हरीवाटिका → I.T.I → चेकपोस्ट

नोट: यात्रियों की सुविधा के अनुसार रूट में बदलाव किया जा सकता है।

बेतिया पुलिस ने इस सेवा के माध्यम से होली पर्व के दौरान जिला वासियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

Trending News