Lucknow News:दीपावली पर समूह के बनाए दियों से जगमगाएंगे गांव शहर

Lucknow News: On Diwali, villages and cities will be illuminated with lamps made by the group.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीण महिलाओं के आजीविका संवर्धन के बहुत ही सफल व प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं । महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण की दिशा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बहुत ही कारगर कदम उठाये गये हैं। लखपति दीदी के लक्ष्यों की ओर निरन्तर अग्रसर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश में त्यौहारों के दृष्टिगत नये कलेवर में काम कर रहा है।

IMG 20251007 WA0067
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित हो रहे स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर बनाए जा रहे उत्पादों को लेकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एक अलग तरह की रौनक दिख रही है।IMG 20251007 WA0066

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक श्रीमती दीपा रंजन ने बताया कि हजारों समूह सदस्यों द्वारा बाजार की मांग के अनुसार डिजाइनर दिए एवं मोमबत्तियों के साथ त्योहार से संबंधित विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार जा रहे हैं l शहरों के तर्ज पर समूह के बने उत्पादों के अलग-अलग तरह के गिफ्ट हैंपर तैयार कराए जा रहे हैं l बताया कि समूह के उत्पादों को संग्रहित करके एक कॉफी टेबल बुक भी तैयार की जा रही है, जिससे समूह सदस्यों के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके, साथ ही साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उनके उत्पादों को बिक्री हेतु पंजीकृत कराया गया है। मिशन निदेशक ने बताया कि भारी संख्या में समूहों द्वारा गाय के गोबर से एवं पंचगव से गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, मधुमक्खी के छत्ते से निकले मोम से बनी फैंसी मोमबत्तीयां एवं दिए तैयार किये जा रहे हैं, जो की पूरी तरह से इको फ्रेंडली है और देखने में उतने ही खूबसूरत भी हैँ इनके बाजार मे अच्छे दाम मिलने के आसार हैँ । इसके अतिरिक्त हवन सामग्री जिनमे धूप बत्ती, अगरबत्ती एवं पूजा सामग्री आदि समूह द्वारा बनाये जा रहें हैँ ।

Lucknow News: On Diwali, villages and cities will be illuminated with lamps made by the group.
श्रीमती दीपा रंजन ने बताया शीघ्र ही सभी जनपदों को निर्देशित किया जा रहा है कि समूह सदस्यों के उत्पादों की बिक्री हेतु सभी बाजारों में उचित स्थान दिला करके उनकी बिक्री को अधिक से अधिक बढ़ाया जाने का प्रयास किया जाए ,साथ ही साथ समस्त जनपदों एवं ब्लॉक कार्यालय में विशेष रूप से समूह सदस्यों द्वारा उत्पादित हो रहे उत्पादों का स्टॉल लगाया जाए ।

Trending News