Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बेतिया शिक्षा विभाग में निगरानी का बड़ा एक्शन, 5 लाख रिश्वत लेते सहायक अभियंता रौशन कुमार गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 2 March 2026
बेतिया शिक्षा विभाग में निगरानी का बड़ा एक्शन, 5 लाख रिश्वत लेते सहायक अभियंता रौशन कुमार गिरफ्तार
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया । पश्चिमी चंपारण

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग बेतिया में पदस्थापित सहायक अभियंता रौशन कुमार को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बेतिया शिक्षा विभाग में निगरानी का बड़ा एक्शन, 5 लाख रिश्वत लेते सहायक अभियंता रौशन कुमार गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार आरोपी अभियंता द्वारा एक कार्य के भुगतान एवं अनुमोदन के बदले शिकायतकर्ता से मोटी रकम की मांग की गई थी। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से किए जाने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

निगरानी की विशेष टीम ने तय स्थान पर छापेमारी करते हुए सहायक अभियंता को रिश्वत की राशि लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और अधिकारियों व कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

निगरानी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों के अनुसार इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार की देखरेख में की गई। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Post navigation

Previous: Etawah News :पत्रकार होली मिलन समारोह: संवाद, संस्कृति और एकता का मंच बना; खेली फूलों की होली
Next: Bihar News: पश्चिमी चंपारण में तीन साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, मोबाइल व एटीएम कार्ड बरामद

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.