Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : जिले में आज 17 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या बढकर 524 हुई

जनवाद टाइम्स 22 July 2020
IMG_20200722_230444
Share News
       

जिले में आज 17 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या बढकर 524 हुई

मनोज कुमार राजौरिया । इटावा में कोरोना का कहर अब तो थमने का नाम ही नही ले रहा है, दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है जिले में जनपद की आधी आवादी सील हो चुकी है, कई जगह पहले ही हॉटस्पॉट होने के कारण सील हैं।

वहीं आज 17 मरीज मिलने से कोरोना पॉजिटिव मरीज संख्या बढ़कर 524 हो चुकी है। अब तक जिले के कुल 335 मरीज कोरोना से जंग जीत कर घर जा चुके है।

★ सदर एसडीएम सिद्धार्थ , डिप्टी सीएमओ डा.वीरेन्द्र सिंह, डा.विनोद शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रो के व्यक्तियों को एम्बुलेंस से जसवंतनगर L-1/ पीजीआई सैंफई/ नरायन कॉलेज भिजवाया गया। परिवारीजनों और अन्य की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि व्यक्ति कहां से संक्रमित हुये थे, सभी मरीजो की हिस्ट्री पता कि जा रही है। सभी क्षेत्र को सैनेटाइज कराया जा रहा है, उसके बाद प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में 250 मीटर का क्षेत्र में बैरिकेटिंग लगाकर सील भी कराया जा रहा है।

★एसडीएम सिद्धार्थ ने लोगों से अपील की वह परेशान न हो। अपने आसपास साफ सफाई रखे, प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशो का पूर्णतया पालन करे, आपकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ही क्षेत्र को सील किया गया है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रवेश न करें।

कहा कहा मिले मरीज

इटावा मे आज 17 नए कोरोना संक्रमित मरीज जिन स्थानों पर पाए गए वो ये है-
3 उदी
2 कोठी कैस्त
2 वाराही टोला
1 महेवा
2 सिविल लाइन
1 मोती झील
1 अशोक नगर
1 इंद्रा नगर रामनगर
1 एकता कॉलोनी
1 ऊसराहार
1 अशोक नगर
1 सैफई

वर्तमान में अब तक इटावा में कोरोना

मरीजों की कुल संख्या- 524
इलाज से ठीक हुए मरीज- 335
इलाज के दौरान मौत हुई- 21
एक्टिव कोरोना मरीज- 168

Post navigation

Previous: अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विभिन्न स्थानों पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त 
Next: Etawah News : दो दिवसीय ट्रायल सफल, अब पांचो दिन खुलेगा पूरा बाजार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.