Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News महाभियान चलाकर 125 भूमिहीन विद्यालयों के लिए चिन्हित की गयी भूमि।

जनवाद टाइम्स इटावा 21 February 2023
Land identified for 125 landless schools by running Bihar News Mahabhiyan.

Land identified for 125 landless schools by running Bihar News Mahabhiyan.

Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: जिले के भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु महाभियान चलाया जा रहा है ताकि जिले में एक भी विद्यालय भूमिहीन नहीं रहें, सभी विद्यालयों के अपने भवन हों और छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बेहतर तरीके से हो सके जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा स्वयं इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज पुनः जिलाधिकारी द्वारा कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के आलोक में अबतक कुल-125 भूमिहीन विद्यालयों हेतु भूमि चिन्हित कर लिया गया है। शेष 43 भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि की की आवश्यकता है। जिलाधिकारी द्वारा इस पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा कहा गया कि इस जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। प्रगति काफी अच्छी है। इस कार्य में सभी संबंधित अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही है।

उन्होंने निर्देश दिया कि मिशन मोड में शेष 43 भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय ताकि अग्रतर करते हुए भवन का निर्माण कराया जा सके। इससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी सहूलियत होगी तथा उनका भविष्य बेहतर बन सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन छात्र-छात्राओं की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयासरत है। भूमि अथवा भवन के अभाव में बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाना है।

इस बैठक में समग्र शिक्षा अभियान, साक्षरता एवं माध्यमिक शिक्षा अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप ससमय सभी कार्यो को संपादित कराना सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्त्ता, राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनी कांत प्रवीण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: बिहार पुलिस ने किया जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन।
Next: Bihar News जिलाधिकारी द्वारा आशा तथा आशा फेसिलेटर को सौंपा गया स्मार्ट फोन।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.