Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Breaking News

लखीमपुरखीरी न्यूज :  लखीमपुर खीरी में भाजपा द्वारा किसानों का हत्याकांड रचने के खिलाफ भाकपा माले ने पीएम मोदी और योगी का किया पुतला दहन

जनवाद टाइम्स 4 October 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20211004-WA0074

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

यूपी के लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण विरोध के लिए जा रहे किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी चढ़ाई और गोली चलाई है।
इस घटना में 8 किसानों की मौत हो चुकी है और कई गंभीर रूप से घायल हैं। किसानों की हत्यारी इस भाजपा सरकारों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध के तहत बेतिया जिला समाहरणालय गेट पर भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी का पुतला दहन किया और 5 सुत्री मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम जिला समाहर्ता को सौपा,

 

IMG 20211004 WA0074 भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील राव ने कहा कि
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों ने काला झंडा लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का शांतिपूर्ण विरोध के लिए जा रहे थे, इन किसानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी चढ़ाई और गोली चलाई।
इस घटना में 8 किसानों की मौत हो चुकी है और कई गंभीर रूप से घायल हैं। यह सरकार अंग्रेज़ी शासन से भी खतरनाक मोदी- योगी का शासन साबित हो रहीं हैं, इस किसान विरोधी, गरीब विरोधी, लोकतंत्र विरोधी, देश विरोधी मोदी सरकार को एक दिन भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है, देश विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा,

 

लखीमपुरखीरी न्यूज :  लखीमपुर खीरी में भाजपा द्वारा किसानों का हत्याकांड रचने के खिलाफ भाकपा माले ने पीएम मोदी और योगी का किया पुतला दहनभाकपा माले सह किसान महासभा नेता धर्म कुशवाहा ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी जो इसी क्षेत्र के सांसद हैं, ने आंदोलनकारी किसानों को कुछ दिन पहले ही गालियां दी थी और धमकाया था कि तुम अभी मुझे नहीं जानते हो! आज उनके बेटे ने लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में शांतिपूर्ण विरोध के लिए जा रहे किसानों पर अपनी गाड़ी चढ़ाई. गाड़ी के नीचे कई लोगों के आने बाद भी उसका जी नहीं भरा और उसने किसानों पर गोली भी चलाई।
इनौस नेता सुरेन्द्र चौधरी ने हत्यारे मंत्रीपुत्र पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने, उसकी तत्काल गिरफ्तारी करने, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।
इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि
इस वारदात की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी से कराई जाए। तथा संवैधानिक पद पर रहते हुए हिंसा के लिए उकसाने के दोषी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को तत्काल बर्खास्त किया जाए। और शहीद परिवारों को 1 करोड़ रुपये और नौकरी के साथ घायलों को 25 लाख का मुआवजा सरकार दे।
इनके अलावा भाकपा माले नेता विनोद कुशवाहा, हारून गद्दी, जोखू चौधरी, मनबोध साह, भरत ठाकुर, ठाकुर साह, अखिलेश कुशवाहा, हेमंत साह आदि लोगों ने भी मोदी योगी सरकार को अंग्रेज़ी सरकार से भी खुंखार कहा और उसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ न्यूज़ : किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान परिजनों में मचा कोहराम
Next: अम्बेडकर नगर न्यूजः कौन हैं पत्रकार रमन कश्यप की मौत का जिम्मेदार

 

राशिफल

You may have missed

हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
20260319_185456
  • Education
  • Bihar
  • Vaishali

कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मृत पाई गई बाघिन के पास जांच करते वनकर्मी
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
बेतिया में भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला में भाग लेते युवा कलाकार
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला

जनवाद टाइम्स 19 March 2026

Latest News

  • Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया
  • कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श
  • Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप
  • Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला
  • Bihar News: पेंशन जारी रखने के लिए 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणन
  • इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d