Agra News : किड्स वनस्थली के बच्चों का ताइक्वांडो में जलवा, 27 पदक जीतकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
आगरा। कालिंदी विहार स्थित सीबीएसई से संबद्ध किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने आगरा ताज ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 27 पदक जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिला स्तरीय इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के 12 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों और 8 ताइक्वांडो अकादमियों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 6 रजत और 15 कांस्य पदक सहित कुल 27 पदक अपने नाम किए।
विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल तथा विशिष्ट अतिथि मिग्फ्रे ग्रुप के निदेशक श्री मनीष कुमार मित्तल उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा से आत्मविश्वास तक की यात्रा है। यह बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देकर बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अनुकरणीय कार्य कर रहा है।
विशिष्ट अतिथि श्री मनीष कुमार मित्तल ने कहा कि आगरा की धरती पर पहली बार इस स्तर की ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सफल आयोजन होना गर्व का विषय है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
6 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
किड्स वनस्थली के छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। इनमें अयांश वर्मा (कक्षा-2), पृथ्वी (कक्षा-8), अनंत तोमर (कक्षा-8), त्रिशा (कक्षा-1), अव्यांश वैष्णव (कक्षा-3) और नावेद (कक्षा-8) शामिल रहे।
6 खिलाड़ियों ने हासिल किया रजत पदक
रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में शिवांश (कक्षा-1), जयंत चौहान (कक्षा-5), प्रियांशु कुशवाहा (कक्षा-3), अनम (कक्षा-4), विराट शर्मा (कक्षा-5) और मुकुल (कक्षा-8) शामिल रहे।
15 खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
कांस्य पदक विजेताओं में वंश शर्मा, राम शर्मा, माधव, पवन, आयुष शुक्ला, दिया पाठक, पार्थ त्यागी, मान्या, विहान, लक्ष्य चौहान, जयवर्धन (यूकेजी), लवी, ओम, प्रगति शर्मा और अभी शामिल रहे।
शिक्षकों के योगदान की सराहना
विद्यालय के खिलाड़ियों की इस सफलता में शारीरिक शिक्षा अध्यापक श्री विशाल वर्मा एवं शिक्षिका नेहा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने दोनों शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और उचित मार्गदर्शन के कारण विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की सह-प्रधानाचार्या श्रीमती उमा अली, सुपरवाइजर श्रीमती ममता बघेल, समन्वयक श्रीमती कीर्ति उपाध्याय सहित प्रीति सक्सेना, गीता कुमारी, आयुषी शर्मा, कविता चतुर्वेदी, साधना यादव, सोनम, खुशबू, वर्षा, पुष्प, अंजू, रश्मि, दीपिका, सीमा, अपर्णा, शिवानी एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
।विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मरक्षा, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। ताइक्वांडो में मिली यह सफलता विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।