Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र एवं आसपास के परिवारों को सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत नगर निगम क्षेत्र के समीपवर्ती खिरिया घाट मुहल्ले में नगर निगम की 5.15 कट्ठा सरकारी भूमि पर 78 लाख 93 हजार 50 रुपये की लागत से एक आधुनिक बहुउपयोगी सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद नगर निगम क्षेत्र तथा आसपास के शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों के लोग निर्धारित न्यूनतम शुल्क जमा कर विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन, बैठक, प्रशिक्षण शिविर एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से ऐसे सार्वजनिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सामुदायिक भवन के निर्माण से लोगों को निजी भवनों एवं महंगे मैरेज हॉल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे आम परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

नगर निगम बोर्ड से प्रस्ताव पारित होने के बाद अब नगर आयुक्त स्तर पर निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। निविदा जारी होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।

सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

खिरिया घाट के उपनगरीय क्षेत्र में सामाजिक विकास को बढ़ावा देने वाली इस पहल का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया है। नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा क्रियान्वित की जा रही इस जनोपयोगी योजना को क्षेत्र के सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। :::

Post navigation

Previous: Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
Next: Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0033
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 26 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित
  • पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर
  • Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान
  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.