Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कालीबाग थाना के समीप उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, देशी-विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 4 June 2026
IMG-20260604-WA0016
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण।

बेतिया में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कालीबाग थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित नुनियार टोली, वार्ड संख्या-4 में की गई।

IMG 20260604 WA0016

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान किसमार महतो को 10 लीटर चुलाई (देशी) शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने आरोपी के घर के पीछे स्थित एक करकट की झोपड़ी से 10 लीटर विदेशी शराब तथा किंगफिशर बीयर भी बरामद की। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के अवैध शराब कारोबार में लंबे समय से संलिप्त रहने की आशंका है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Post navigation

Previous: Etawah News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत
Next: BiharNews : बगहा में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गीरोह का पर्दाफाश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260604-WA0017
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

UP News । जसवंतनगर के पूर्व शिक्षक समरथ सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 4 June 2026
IMG-20260604-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: सिसौनी प्रबोधी में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 4 June 2026
IMG-20260604-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सुस्ता विवादित भूमि का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवाद टाइम्स 4 June 2026
IMG-20260604-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

BiharNews : बगहा में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गीरोह का पर्दाफाश

जनवाद टाइम्स 4 June 2026

Latest News

  • UP News । जसवंतनगर के पूर्व शिक्षक समरथ सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
  • Bihar News: सिसौनी प्रबोधी में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर दिया गया जोर
  • Bihar News: सुस्ता विवादित भूमि का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
  • BiharNews : बगहा में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गीरोह का पर्दाफाश
  • Bihar News: कालीबाग थाना के समीप उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, देशी-विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.