वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा कैंप कार्यालय में जनता के लिए न्याय दिवस का आयोजन

SSP Etawah UP
Share News

 

दिलीप कुमार इटावा: आज मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा कैंप कार्यालय में न्याय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा न्याय दिवस में पूर्व से सूचीबद्ध मामलों (विवेचना व शिकायती प्रार्थनापत्रों) में वादी एवं विवेचक/जांचकर्ता द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी।

SSP Etawah UP

आज कुल 03 प्रकरणों से सम्बन्धित विवेचक/जांचकर्ता एवं वादी/शिकायतकर्ता को तलब किया गया था। इस दौरान सभी मामलों में वादी एवं विवेचक उपस्थित हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रकरणों को सुना गया तथा सभी 03 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया।

SSP Etawah

न्याय दिवस के इस सफल आयोजन पर प्रकरणों से सम्बन्धित आवेदकगण एवं वादी मुकदमा द्वारा इटावा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Trending News